कवर्धा, 20 सितम्बर 2025/sns/- दिव्य ज्योति जागृति संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा दो दिवसीय आध्यात्मिक सत्संग भजन और ध्यान शिविर का कार्यक्रम जिला जेल कबीरधाम में 11 सितंबर एवं 12 सितंबर 2025 को किया गया। आध्यात्मिक सत्संग भजन और ध्यान शिविर में 275 बंदियों ने भाग लिया। दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज के शिष्य स्वामी अखिलेशानंद द्वारा सत्संग भजन किया गया। आध्यात्मिक सत्संग भजन और ध्यान शिविर का आयोजन जिला जेल अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार बजारे के अध्यक्षता में कार्यक्रम किया गया। बंदियों ने कार्यक्रम को बड़ी ही ध्यान पूर्वक सुना और कार्यक्रम को सराहा। सत्संग प्रवचनों को सुनकर 18 लोगों ने ज्ञान दीक्षा का नामांकन कराया अंत में नमन प्रार्थना से कार्यक्रम समापन किया गया।
संबंधित खबरें
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने जनसामान्य को करें जागरूक कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति
मोहला, 26 दिसंबर 2025/sns/- कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, क्रेडा एवं विद्युत विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित कर विभागों द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन, क्रेडा एवं विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता सहित विभागीय अभियंता एवं अन्य […]
बकरी शेड निर्माण कार्य से ग्रामीण महेत्तर लाल की आजीविका को मिला नया आधार
जांजगीर-चांपा, 22 नवम्बर 2025/sns/- जब मेहनत को अवसर मिलता है, तो सपने हकीकत बन जाते हैं ग्राम साजापाली के शांत गलियारों में, जब महेत्तर लाल बरेठ की आँखों में उम्मीद की रोशनी जगी, तब मनरेगा की योजना ने उस उम्मीद को हकीकत में बदल दिया। कभी बारिश और धूप में अपने पशुओं को खुले आसमान […]
जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार अब तक 60 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीदी
अम्बिकापुर, 26 नवम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत सरगुजा जिले के 54 धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी सुचारू एवं तेज गति से जारी है। जिलेभर में किसानों द्वारा समर्थन मूल्य पर धान बेचने में उत्साह देखा जा रहा है, जिससे खरीदी प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है।जिला खाद्य विभाग […]

