अम्बिकापुर, 20 सितम्बर 2025/sns/- समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मानव जीवन ज्योति दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय बतौली में ’’सेवा पखवाड़ा’’ 2025 अन्तर्गत शुक्रवार को खेल-कूद प्रतियोगिता एवं विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गई। कार्यक्रम में जनपद पंचायत बतौली की उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू गुप्ता,कुनकुरी कला सरपंच श्रीमती दीपेश्वरी पैकरा, स्थानीय जनप्रतिधि उपस्थित रहे। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री व्ही.के. उके द्वारा दिव्यांग स्कूलों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिव्यांग बच्चों के अधिकार, सुरक्षा एवं संरक्षण पर विधिक जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा पाठ्य पुस्तक ब्रेललिपि के माध्यम से पढ़कर सुनाया गया। बच्चों द्वारा सामूहिक नृत्य एवं गायन की प्रस्तुती दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा बच्चों को उनके बेहतर पढ़ाई एवं भविष्य में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी गई तथा उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के स्टॉफ तथा समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
शासकीय मुद्रणालय में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 जुलाई 2025/sns/- संचालक शासकीय मुद्रण एवं लेखन सामग्री छत्तीसगढ़ रायपुर की ओर से चतुर्थ श्रेणी का विज्ञापन जारी किया है, जिसका ऑनलाइन आवेदन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर के वेबसाइट में 25 जुलाई 2025 तक जमा किया जाना है। इसमें जूनियर बाइंडर पद के लिए आठवीं उत्तीर्ण और अनुभव होना चाहिए। इसी […]
वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार वर्ष 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित
कवर्धा, 09 सितंबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं में वीरता, अदम्य साहस एवं आत्मबल सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला को प्रतिवर्ष ’’वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार’’ प्रदान किया जाता है। इस सम्मान के अंतर्गत चयनित महिला को 2 लाख रूपए की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका […]
महतारी वंदन योजना से आत्म निर्भर हुईं रोहराकला की महिलाएं योजना से प्राप्त राशि से परमेश्वरी साहू ने खोला “फैंसी स्टोर”
मुंगेली, 12 नवंबर 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से लागू महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के जीवन में नई दिशा और आत्मविश्वास का संचार कर रही है। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के ग्राम रोहराकला की श्रीमती परमेश्वरी साहू ने […]

