अम्बिकापुर, 20 सितम्बर 2025/sns/- समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मानव जीवन ज्योति दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय बतौली में ’’सेवा पखवाड़ा’’ 2025 अन्तर्गत शुक्रवार को खेल-कूद प्रतियोगिता एवं विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गई। कार्यक्रम में जनपद पंचायत बतौली की उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू गुप्ता,कुनकुरी कला सरपंच श्रीमती दीपेश्वरी पैकरा, स्थानीय जनप्रतिधि उपस्थित रहे। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री व्ही.के. उके द्वारा दिव्यांग स्कूलों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिव्यांग बच्चों के अधिकार, सुरक्षा एवं संरक्षण पर विधिक जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा पाठ्य पुस्तक ब्रेललिपि के माध्यम से पढ़कर सुनाया गया। बच्चों द्वारा सामूहिक नृत्य एवं गायन की प्रस्तुती दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा बच्चों को उनके बेहतर पढ़ाई एवं भविष्य में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी गई तथा उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के स्टॉफ तथा समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की समस्याएँ कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में कार्यवाही के दिए निर्देश
दुर्ग, 23 दिसंबर 2025/sns/- जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में आज जिले भर से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आमजन से सीधे मुलाकात कर उनकी शिकायतों को सुना। जनदर्शन में मुख्य रूप से अवैध कब्जा, भूमि मुआवजा, नकली खाद्य पदार्थों […]
व्यापारी मनीष कुमार केडिया ने लिया पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभसोलर की स्थापना के बाद कई महीनों से बिजली बिल आना हुआ बंद हितग्राही मनीष कुमार केडिया
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 13 नवंबर 2025/sns/- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के जीवन में उजाला और आत्मनिर्भरता दोनों ला रही है। सारंगढ़ निवासी व्यापारी मनीष कुमार केडिया ने इस योजना का लाभ उठाकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में सराहनीय कदम बढ़ाया है। शासन की इस जनकल्याणकारी योजना के माध्यम से मनीष कुमार केडिया […]
रायगढ़ वन विभाग की बड़ी कार्रवाई लकड़ी के अवैध परिवहन में दो वाहन जब्त
रायगढ़, 27 नवम्बर 2025/sns/- वन मंडलाधिकारी रायगढ़ के निर्देश पर बीती रात वन विभाग की टीम ने लकड़ी के अवैध परिवहन के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई की। रायगढ़ परिक्षेत्र के परिसर रेंगालपाली ग्राम-कोड़ातराई में गश्त के दौरान सायं 4.15 बजे टाटा माजदा वाहन क्रमांक सीजी-12-एस-4267 को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। वाहन की तलाशी में 05 […]


