अम्बिकापुर, 19 सितम्बर 2025/sns/- शासन के निर्देशानुसार जिले में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक ‘‘सेवा पखवाड़ा दिवस‘‘ का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत जिले के दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाए जाने हेतु अम्बिकापुर के माता राजमोहिनी देवी भवन में 25 सितम्बर 2025 को प्रातः 11ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक दिव्यांगजन शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के सफल आयोजन हेतु विभागों को दायित्व सौंपा गया है। जिसमें आयुक्त नगर पालिक निगम को नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत दिव्यांगजनों को सकुशल शिविर स्थल में लाने एवं वापस निवास स्थान पहुंचाने की व्यवस्था। इस कार्य हेतु आवश्यकतानुसार कर्मचारियों की डयूटी लगाए जाने, शिविर स्थल पर पंजीयन, आवश्यक साफ-सफाई एवं पानी की समुचित व्यवस्था। उप संचालक समाज कल्याण विभाग को शिविर लगाये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही/व्यवस्थाएं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी सर्व जनपद पंचायत को विकासखण्ड के दिव्यांगजनों को सकुशल शिविर स्थल में लाने एवं वापस निवास स्थान पहुंचाने की व्यवस्था, इस कार्य हेतु जनपद स्तर पर आवश्यकतानुसार कर्मचारियों की डयूटी लगाए जाने, शिविर स्थल पर पंजीयन। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत सीतापुर/लखनपुर को नगर पंचायतों के दिव्यांगजनों को सकुशल शिविर स्थल में लाने एवं वापस निवास स्थान पहुंचाने की व्यवस्था, इस कार्य हेतु नगर पंचायत स्तर पर आवश्यकतानुसार कर्मचारियों की डयूटी लगाए जाने, शिविर स्थल पर पंजीयन। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिव्यांगजनों हेतु प्रमाण पत्र बनाये जाने, नवीनीकरण किये जाने, यू.डी.आई.डी. कार्ड बनाए जाने हेतु मेडिकल बोर्ड की टीम तथा आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु मेडिकल टीम शिविर स्थल पर उपलब्ध कराने। शिविर स्थल जीवनरक्षक दवाईयों के साथ चिकित्सा दल नियुक्त करना। जिला खाद्य अधिकारी खाद्य विभाग को दिव्यांगजनों हेतु राशन कार्ड बनाये जाने हेतु शिविर स्थल पर आवश्यक व्यवस्था, कर्मचारियों की डयूटी। तहसीलदार अम्बिकापुर को शिविर स्थल पर प्रोटोकॉल, कानून व्यवस्था, अतिथियों एवं दिव्यांगजनों के आगमन हेतु उचित प्रबंधन। ई-सेवा केंन्द्र प्रबंधक को दिव्यांगजनों का आधार कार्ड बनाए जाने हेतु शिविर स्थल पर आवश्यक व्यवस्था, कर्मचारियों की डयूटी लगाए जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संबंधित खबरें
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 21 जून को जशपुर में करेंगे योगाभ्यास सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित
रायपुर, 19 जून 2025/sns/- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जशपुर जिले के रणजीता स्टेडियम में सुबह योगाभ्यास करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी। उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव मुंगेली तथा उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा कबीरधाम जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर […]
नालसा वीर परिवार सहायता योजना के तहत अम्बिकापुर में लीगल सर्विस क्लीनिक की स्थापना
अम्बिकापुर, 08 अगस्त 2025/sns/- माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सरगुजा (अंबिकापुर) के अध्यक्ष श्री के.एल. चरयाणी के मार्गदर्शन में आज जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, अम्बिकापुर में लीगल सर्विस क्लीनिक की स्थापना की गई। यह क्लीनिक नालसा वीर […]
उद्यानिकी फसलों के बीमा हेतु आवेदन 31 दिसम्बर तक
मुंगेली, 01 दिसंबर 2025/sns/- जिले के किसान अपनी उद्यानिकी फसलों जैसे टमाटर, बैगन, फलगोभी, पत्तागोभी, प्याज और आलू आदि के बीमा के लिए 31 दिसम्बर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए किसान अपने नजदीकी लोक सेवा केन्द्र, बैंक शाखा, सहकारी समिति या बीमा कम्पनी, भारतीय कृषि बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि से सम्पर्क कर अपने […]

