छत्तीसगढ़

सेवा पखवाड़ा दिवस का आयोजन 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक


जगदलपुर, 19 सितम्बर 2025/sns/- समाज कल्याण विभाग द्वारा 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक  जिले में सेवा पखवाड़ा दिवस का आयोजन किया जा रहा है।इस सेवा पखवाड़ा के दौरान शिविरों का आयोजन कर दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता अनुसार उपकरणों का वितरण किया जाएगा। साथ ही पेशन एवं यू.डीआईडी कार्ड का वितरण और जिले में संचालित वृद्धाश्रमों में कार्यक्रम किया जाकर उन कार्यक्रमों में वृद्धजनों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही विभाग अंतर्गत संचालित विद्यालयों में पेटिंग, गायन, स्लोगन राइटिंग एवं अन्य प्रतियोगिता तथा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। साथ ही 01 अक्टूबर को जिला स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें सहायक उपकरण वितरित कर उनका सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *