जांजगीर-चांपा, 19 सितम्बर 2025/sns/- जिला नोडल संस्था, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था जांजगीर द्वारा जिले की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बलौदा (महुदा) में व्यवसाय फिटर एवं शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था खरौद में व्यवसाय कोपा हेतु 01-01 पद पर मेहमान प्रवक्ता की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है।प्राचार्य/नोडल अधिकारी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाएं ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी द्वारा 03 अक्टूबर 2025 तक कार्यलयीन समय में सांय 5 बजे तक स्वयं उपस्थित होकर या पंजीकृत/स्पीड पोस्ट द्वारा भेज सकते हैं। आवेदन पत्र जिला नोडल संस्था, प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था जांजगीर, मेन रोड (कुलीपोटा), जांजगीर, पिन-495671 (छ.ग.) के पते पर जमा किए जा सकते हैं। अन्य विस्तृत जानकारी के लिए जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://janjgir-champa.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान आत्मगौरव,संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक मुख्यमंत्री श्री साय
बलौदाबाजार,10 दिसंबर 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 10 दिसम्बर बुधवार को छत्तीसगढ़ क़े प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह क़े शहादत दिवस पर उनकी जन्मभूमि एवं कर्मभूमि सोनाखान में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शहीद वीर नारायण सिंह के वंशजो को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 101 करोड़ […]
जिले में 9 लोक सेवा केन्द्र का हो रहा संचालन
राजनांदगांव, 09 जनवरी 2026/sns/-राज्य शासन द्वारा नागरिकों को शासकीय दस्तावेजों उपलब्ध कराने तथा दस्तावेजों में आवश्यक सुधार कार्य करवाने के लिए छत्तीसगढ़ ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल (लोक सेवा केन्द्र) की स्थापना की गई है। जिले में 9 लोक सेवा केन्द्र का संचालन हो रहा है। इसके अंतर्गत जिला कार्यालय (कलेक्टोरेट), नगर निगम राजनांदगांव, तहसील कार्यालय राजनांदगांव, तहसील […]
मुख्यमंत्री अचानक पहुंचे मार्ट,ग्राहकों से की मुलाकात,ग्राहक बोले जीएसटी रिफॉर्म्स, बचत क्रांति
मुख्यमंत्री अचानक पहुंचे मार्ट,ग्राहकों से की मुलाकात,ग्राहक बोले जीएसटी रिफॉर्म्स, बचत क्रांति जब मुख्यमंत्री खुद बने ग्राहक : घरेलू सामान की शॉपिंग कर उठाया जीएसटी दरों में कटौती का लाभ जीएसटी बचत उत्सव को लेकर जनभावनाओं से रूबरू होने “के मार्ट” पहुंचे मुख्यमंत्री मंथली बजट में आई कमी, कम कीमत में लिया ज्यादा सामान, जीएसटी […]


