अम्बिकापुर, 12 सितम्बर 2025/sns/- जिले में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार हेतु कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा श्री विलास भोसकर द्वारा सतत शाला पर्यवेक्षण संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके अनुसार संकुल स्तर पर पर्यवेक्षण के कार्य में प्रत्येक संकुल प्रभारी एवं संकुल समन्वयक अपने संकुल अंतर्गत सभी शालाओं का माह में न्यूनतम 2 बार पर्यवेक्षण करेंगे। वहीं विकासखंड स्तर पर पर्यवेक्षण कार्य में प्रत्येक विकासखंड को 3 जोन में विभाजित किया जाएगा। विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक को क्रमशः एक-एक जोन का प्रभारी बनाया जाएगा।प्रत्येक जोन प्रभारी अधिकारी द्वारा माह में कम से कम 20 प्रतिशत शालाओं का निरीक्षण किया जाएगा, साथ ही वर्ष में प्रत्येक शाला का न्यूनतम 2 बार पर्यवेक्षण अनिवार्य होगा। जिला स्तर पर पर्यवेक्षण में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं जिला मिशन समन्वयक द्वारा प्रतिमाह न्यूनतम 50 शालाओं का रैंडम पर्यवेक्षण किया जाएगा। जारी निर्देशासनुसार डाइट प्राचार्य द्वारा प्रत्येक विकासखंड हेतु 2 प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे, जो अपने क्षेत्र के संकुलों का निरीक्षण करेंगे।डाइट प्रभारी द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक संकुल की न्यूनतम 10 प्रतिशत शालाओं का निरीक्षण प्रतिमाह किया जाए। निरीक्षण के दौरान अध्ययन-अध्यापन बाधित न करने, सभी बिंदुओं का सत्यापन कर गूगल शीट व हार्ड कॉपी में प्रविष्टि अनिवार्य करने सहित अन्य दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
फीडिंग डिमांस्ट्रेटर व स्टाफ नर्स की मेरिट सूची जारी
रायगढ़, 20 फरवरी 2026/sns/- जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) निधि अंतर्गत विकासखण्ड धरमजयगढ़ एवं तमनार में स्वीकृत पोषण पुनर्वास केन्द्र (एन.आर.सी.) के लिए फीडिंग डिमांस्ट्रेटर एवं स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए 11 फरवरी 2026 को कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायगढ़ में वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए […]
प्रथम चरण में 75 युवा आपदा मित्रों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
राजनांदगांव, 11 नवम्बर 2025/sns/-राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में 800 युवा आपदा मित्रों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रथम चरण में युवा आपदा मित्र योजना के तहत क्षेत्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केन्द्र बरगा में 75 युवा आपदा मित्रों को प्रशिक्षण दिया […]
ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त
बलौदाबाजार,10 मार्च 2026/sns/- ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था बनाये रखने हेतु जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्ति कर उनका सम्पर्क नम्बर जारी किया गया है। जिले के किसी भी ग्राम में पेयजल की समस्या होने पर अथवा ग्राम में हेण्डपम्प खराब हो जाने पर दिये गये नम्बरों पर शिकायत दर्ज कर सकते है। इसके अलावा […]

