अम्बिकापुर, 12 सितम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष राज्योत्सव के अवसर पर दानशीलता, सौहार्द्र एवं अनुकरणीय सहायता प्रदान करने वाले उत्कृष्ट व्यक्ति अथवा संस्था को दानवीर भामाशाह सम्मान से अलंकृत किया जाता है। चयनित व्यक्ति-संस्था को सम्मान के रूप में 1 लाख रूपए एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करने का प्रावधान है। इच्छुक व्यक्ति-संस्था पुरस्कार के संबंध में प्रविष्टि 21 सितम्बर तक कार्यालय उपसंचालक समाज कल्याण को प्रेषित कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय बालिका दिवस के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
बलौदाबाजार,16 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अतुल परिहार के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लवन एवं शासकीय हाई स्कूल खिलोरा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में बालिकाओं को […]
विश्व सर्प दिवस पर अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा छत्तीसगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
कोरबा,17 जुलाई 2025/sns/- विश्व सर्प दिवस (16 जुलाई) के अवसर पर अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, कोरबा में ‘नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी’ ने पीपीटी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया। यह दिवस हर साल लोगों में सांपों के संरक्षण, उनके महत्व और उनके बारे में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। […]
अवैध सितार निर्माण फैक्ट्री में दबिश, दस्तावेज के अभाव में फैक्ट्री सील
राजनांदगांव, 28 जून 2025/sns/- कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग राजनांदगांव द्वारा लगातार प्रतिबंधित खाद्य सामग्री पर लगातार निगरानी की जा रही है। इसी कड़ी में प्राप्त सूचना के आधार पर राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बोइरडीह में संचालित अवैध सितार निर्माण फैक्ट्री में जीएसटी विभाग की उपस्थिति […]

