छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय बालिका दिवस के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बलौदाबाजार,16 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अतुल परिहार के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लवन एवं शासकीय हाई स्कूल खिलोरा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जागरूकता कार्यक्रम में बालिकाओं को एनिमिया के बचने की जानकारी एवं अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य, सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं उनके हितों के प्रति जागरूकता बढ़ाने जैसे बाल विवाह, कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न सोशल मीडिया पर पोस्ट/इंफोग्राफिक्स के दुष्प्रभाव एवं विभागीय योजनाएं जैसे-बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला हेल्प लाइन 181, सखी वन स्टाप सेंन्टर, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पालना, चाईल्ड हेल्प लाईन 1098, दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम 2005 के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वय प्रीति नवरत्न, कौशिल्या सोनवानी, सुश्री नम्रता साहू, स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षिका, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी गण एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *