जांजगीर-चांपा, 09 सितम्बर 2025/sns/- बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह दो दिवसीय आयोजन 18 एवं 19 सितम्बर 2025 तक शहीद स्मारक परिसर कचहरी चौक जांजगीर एवं कृषि विज्ञान केन्द्र जांजगीर में किया जायेगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक विविधता और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय कलाकारों से प्रस्तुति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन कार्यालयीन दिवस में जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा जांजगीर-चांपा, ग्राम पंचायत जर्वे (च) आरटीओ ऑफिस के सामने में 12 सितम्बर 2025 शाम 5 बजे तक जमा कर सकते हैं। आवेदन के साथ कलाकारों को अपनी प्रस्तुति का संक्षिप्त विवरण एवं आवश्यक विवरण उपलब्ध कराना होगा। चयनित कलाकारों को समारोह में अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
संबंधित खबरें
अपर कलेक्टर श्री अग्रवाल ने किया गिरदावली कार्य का निरीक्षण
मुंगेली, सितम्बर 2022// जिले में राजस्व, पंचायत, कृषि और उद्यान विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों के खेतों में पहुॅचकर खेत के कितने रकबे में कौन सी फसल की बुआई की हैं। इसकी जानकारी भुईयॉ पोर्टल में प्रविष्ट करने के लिए गिरदावली का कार्य युद्धस्तर किया जा रहा है। कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देश पर […]
संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सरस्वती बंजारे को उत्तर बस्तर कांकेर जिला स्थानांतरण होने पर दी गई भावभीनी विदाई
राजनांदगांव, 19 अगस्त 2025/sns/- संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सरस्वती बंजारे को आज उत्तर बस्तर कांकेर जिला स्थानांतरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय ने कहा कि जिले में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सरस्वती बंजारे का कार्यकाल बहुत अच्छा रहा। उन्होंने भू-अभिलेख शाखा में अपनी सेवाएं दी तथा लगातार सभी […]
नरवा विकास: वनांचल के लगभग 5 हजार हेक्टेयर भूमि में हो रहा चारागाह विकास
वन्य प्राणियों के भोजन तथा रहवास सुधार में चारागाह विकास काफी उपयोगी: वन मंत्री श्री अकबर रायपुर, 21 जुलाई 2023/ छत्तीसगढ़ में नरवा विकास कार्यक्रम के तहत वनांचल स्थित नालों में काफी तादाद में भू-जल संवर्धन संबंधी कार्य कराए जा रहे है। इसके अंतर्गत कैम्पा मद की वार्षिक कार्य योजना 2022-23 में 11 करोड़ 79 […]