जांजगीर-चांपा, 09 सितम्बर 2025/sns/- बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह दो दिवसीय आयोजन 18 एवं 19 सितम्बर 2025 तक शहीद स्मारक परिसर कचहरी चौक जांजगीर एवं कृषि विज्ञान केन्द्र जांजगीर में किया जायेगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक विविधता और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय कलाकारों से प्रस्तुति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन कार्यालयीन दिवस में जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा जांजगीर-चांपा, ग्राम पंचायत जर्वे (च) आरटीओ ऑफिस के सामने में 12 सितम्बर 2025 शाम 5 बजे तक जमा कर सकते हैं। आवेदन के साथ कलाकारों को अपनी प्रस्तुति का संक्षिप्त विवरण एवं आवश्यक विवरण उपलब्ध कराना होगा। चयनित कलाकारों को समारोह में अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
संबंधित खबरें
जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर‘‘ 12 सितम्बर को ग्राम पड़ौली में होगा आयोजित
अम्बिकापुर, 11 सितम्बर 2025/sns/- ‘‘जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर‘‘ का आयोजन 12 सितम्बर 2025 को विकासखण्ड लुण्ड्रा के ग्राम बकनाकला में आयोजित किया जाना था। अपरिहार्य कारणों से अब यह शिविर ग्राम पड़ौली में 12 सितम्बर 2025 को आयोजित होगा। कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने जन समस्या निवारण शिविर में जिले के समस्त विभाग प्रमुख […]
केन्द्रीय जेल दुर्ग में वर्मीकम्पोस्ट बनाने एवं गौपालन-गौशाला प्रबंधन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
दुर्ग, 11 अगस्त 2025/sns/- दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय अंजोरा दुर्ग एवं केन्द्रीय जेल दुर्ग (छ.ग) के संयुक्त तत्वाधान में विगत दिनों दण्डित बंदियों हेतु गौपालन एवं गौशाला प्रबंधन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण केन्द्रीय जेल, दुर्ग में आयोजित किया गया। जिसमें उन्हें गौपालन एवं गौशाला प्रबंधन, वर्मी कम्पोस्ट एवं केंचुआ का महत्व, जीवामृत बनाने […]
बाढ़ से निपटने काल्पनिक अभ्यास कल
बलौदाबाजार, 25 सितम्बर 2025/sns/- भारत सरकार राष्ट्रीय अपादा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार बाढ़ बचाव प्रशिक्षण हेतु जिला स्तर पर काल्पनिक अभ्यास 25 सितम्बर 2025 को किया जाएगा। यह अभ्यास बालसमुंद जलाशय पलारी एवं जिला अस्पताल परिसर स्थित मातृ शिशु अस्पताल में प्रातः 9 बजे से होग़ा।यह मोक ड्रिल आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने तथा […]

