कवर्धा, 09 सितंबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं में वीरता, अदम्य साहस एवं आत्मबल सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला को प्रतिवर्ष ’’वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार’’ प्रदान किया जाता है। इस सम्मान के अंतर्गत चयनित महिला को 2 लाख रूपए की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका प्रदान की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र महिलाएं निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र दिनांक 26 सितंबर 2025, सायं 05ः30 बजे तक जिला कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कबीरधाम में प्रस्तुत कर सकती हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी एवं निर्धारित आवेदन प्रारूप जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कबीरधाम के सूचना पटल एवं जिले की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।
संबंधित खबरें
विशेषज्ञ चिकित्सक एवं फार्मासिस्ट पद हेतु आवेदन आमंत्रित
बलौदाबाजार, 20 सितम्बर 2025/sns/- आयुष विभाग बलौदाबाजार अंतर्गत पंचकर्म सेंटर हेतु विशेषज्ञ एवं फार्मासिस्ट आयुर्वेद के रिक्त पद हेतु निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी जिला आयुष अधिकारी क़क्ष क्रमांक 90 संयुक्त जिला कार्यालय बलौदाबाजार में 29 सितम्बर 2025 को समस्त दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते हैं। डीएमएफ के तहत अस्थायी कार्य व्यवस्था हेतु […]
आदि कर्मयोगी अभियान के तहत 89 गावों में लगेंगे शिविर
बिलासपुर, 27 सितम्बर 2025/sns/- आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जिले के विकासखण्ड कोटा के आदिवासी बाहुल्य 65 ग्रामों, बिल्हा के 11 ग्रामों एवं तखतपुर के 13 ग्रामों में निवासरत अनुसूचित जनजातियों के आधार कार्ड आयुष्मान कार्ड, जनधन खाता एवं किसान क्रेडिट कार्ड बनाये जाने हेतु चिन्हांकित क्लस्टर ग्रामों में 27 सितम्बर को शिविर का आयोजन […]
24 से 30 अक्टूबर तक चलाया जाएगा नेत्र सुरक्षा अभियान
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 अक्टूबर 2025/sns/- शासन के निर्देश पर कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एफ आर निराला के देखरेख में जिले के बिलाईगढ़ ब्लॉक में सम्पूर्ण नेत्र सुरक्षा अभियान 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इस अभियान के लिए बिलाईगढ़ विकासखंड का चयन करके जिले […]

