मुंगेली, 09 सितम्बर 2025/sns/- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र मुंगेली द्वारा जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज परिसर, ग्राम जमकोर में 11 सितम्बर को प्रातः 11 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर 03 निजी कंपनियों द्वारा कुल 125 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प में केयर टेकर, नर्सिंग, फील्ड आफिसर, एग्रीकल्चर आफिसर, बीमा सखी और एडवाईजर आदि के पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं, जीडीए, नर्सिंग तथा बीएससी एग्रीकल्चर आदि निर्धारित की गई है। योग्य एवं इच्छुक आवेदक अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ कैम्प में उपस्थित हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
पी एम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय कोंटा में हर्षाेल्लास से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव
सुकमा, 01जुलाई 2025/sns/- पी एम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय कोंटा के सभागार में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना से हुआ।इस अवसर पर नगर पंचायत कोंटा की अध्यक्ष श्रीमती मौसम जया,शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष जी साईं रेड्डी,नगर पंचायत कोंटा के पार्षद पी […]
कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
मोहला, 16 दिसंबर 2025/sns/- नवीन जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में अधोसंरचना विकास कार्य अब तेजी से गति पकड़ने लगे हैं। शासन के मंशानुरूप जिले के जनसामान्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विकास कार्य एवं घोषणाएं धरातल पर मूर्त रूप ले रही हैं। इन कार्यों से न केवल जिले के समग्र विकास को नई […]
राज्य स्तरीय जनजातीय जीवन शैली चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन 20 से 21 फरवरी तक
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 17 जनवरी 2026/sns/- राज्य स्तरीय जनजातीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय में 20 से 21 फरवरी तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन आदिम जाति विकास विभाग एवं आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता का विषय […]


