अम्बिकापुर, 09 सितम्बर 2025/sns/- आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा प्रयास आवासीय विद्यालय जिला राजनांदगांव, बलरामपुर एवं बिलासपुर में सत्र 2025-26 की कक्षा 9वीं के रिक्त सीट में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की वर्गवार चतुर्थ प्रतीक्षा सूची विभाग की वेबसाइट www.eklavya.cg.nic.in पर अपलोड किया गया है। चतुर्थ प्रतीक्षा में दर्शित विद्यार्थी निर्धारित तिथि एवं समय में अनिवार्य दस्तावेजों सहित काउंसलिंग स्थल प्रयास आवासीय बालक विद्यालय सड्डू उरकुरा मार्ग व्ही.आई.पी. सिटी कालोनी के सामने जिला रायपुर में उपस्थित हो सकते हैं। काउंसलिंग की निर्धारित तिथि अनुसार अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (पीवीटीजी) बालक एवं बालिका के लिए तथा अनुसूचित जाति बालक एवं बालिका के लिए 12 सितम्बर को काउंसलिंग होगी। इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग एवं अल्पसंख्यक बालक/बालिका के लिए 13 सितम्बर 2025 को काउंसिलिंग होगी। काउंसिलिंग का समय प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक निर्धारित है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने की धान खरीदी प्रगति की समीक्षाअवैध धान पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश
जांजगीर-चांपा, 27 नवम्बर 2025/sns/-कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने जिले में उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी को सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने एवं प्रगति के संबंध में संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अवैध धान की खरीदी और परिवहन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। […]
जल जीवन मिशन के कार्यों को गंभीरता से लें अधिकारी-सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव प्रगतिरत टंकियों का निर्माण शीघ्र पूर्ण करने एवं पंचायतों को हैंडओवर करने के निर्देश
रायगढ़, 19 सितम्बर 2025/sns/- शासन की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले के प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु संचालित कार्यों की समीक्षा जिला पंचायत सभाकक्ष में की गई। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जितेंद्र यादव ने की। उन्होंने कहा कि […]
स्वयंसेवी नगर सैनिक भर्ती परिणाम जारीचयनित अभ्यर्थियों को 01 से 10 सितम्बर तक नगरसेना कार्यालय में उपस्थित होने के कहा गया
’धमतरी, 21 अगस्त 2025/sns/- छात्रावास ड्यूटी के लिए धमतरी जिले में कुल 15 महिला नगर सैनिकों की भर्ती की कार्यवाही पूरी कर चयन सूची विभागीय वेबसाईट https://www.cghgcd.gov.in एवं https://firenoc.cg.gov.in में अपलोड की गई है। साथ ही सूची को जिला सेनानी नगरसेना कार्यालय के सूचना पटल पर भी चस्पा किया गया है। जिला सेनानी एवं जिला […]

