छत्तीसगढ़

प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9 वीं में प्रवेश हेतु चतुर्थ प्रतीक्षा सूची जारी 12 सितम्बर से शुरू होगी काउंसिलिंग

अम्बिकापुर, 09 सितम्बर 2025/sns/- आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा प्रयास आवासीय विद्यालय जिला राजनांदगांव, बलरामपुर एवं बिलासपुर में  सत्र 2025-26 की कक्षा 9वीं के रिक्त सीट में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की वर्गवार चतुर्थ प्रतीक्षा सूची विभाग की वेबसाइट  www.eklavya.cg.nic.in    पर अपलोड किया गया है। चतुर्थ प्रतीक्षा में दर्शित विद्यार्थी निर्धारित तिथि एवं समय में अनिवार्य दस्तावेजों सहित काउंसलिंग स्थल प्रयास आवासीय बालक विद्यालय सड्डू उरकुरा मार्ग व्ही.आई.पी. सिटी कालोनी के सामने जिला रायपुर में उपस्थित हो सकते हैं। काउंसलिंग की निर्धारित तिथि अनुसार अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (पीवीटीजी) बालक एवं बालिका के लिए तथा अनुसूचित जाति बालक एवं बालिका के लिए 12 सितम्बर को काउंसलिंग होगी। इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग  एवं अल्पसंख्यक बालक/बालिका  के लिए 13 सितम्बर 2025 को काउंसिलिंग होगी। काउंसिलिंग का समय प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक निर्धारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *