अम्बिकापुर, 08 सितम्बर 2025/sns/- नगर पालिका निगम अम्बिकापुर आयुक्त से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय शासन विभाग के आदेशानुसार 09 सितम्बर 2025 को पर्युषण पर्व संवत्सरी व उत्तम क्षमा होने के कारण पशुवध गृह बंद रखे जाएंगे। उन्होंने समस्त मांस, मछली, बकरा, बकरी, मुर्गा, मुर्गी विक्रेताओं को सूचित किया है कि, पर्युषण पर्व संवत्सरी व उत्तम क्षमा होने के कारण उक्त दिवस को मांस, मछली, बकरा, बकरी, मुर्गा, मुर्गी का वध एवं विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने उपरोक्त तिथि को पशु वध एवं मांस विक्रय न किए जाने के निर्देश दिए हैं।

