छत्तीसगढ़

कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण

मोहला, 02 सितंबर 2025/sns/- कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने आज जिला मुख्यालय के महिला एवं बाल विकास विभाग तथा कृषि विभाग के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया । 

कलेक्टर श्रीमती प्रजापति सर्वप्रथम महिला एवं बाल विकास विभाग पहुंची। यहां उन्होंने विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय के ऑफिस के प्रत्येक अलमारी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सेक्शन के कार्यरत कर्मचारियों के कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय की नियमित सफाई के साथ सभी दस्तावेजों को व्यवस्थित रखा जाए। साथ ही विभागीय योजनाओं के पोस्टर चस्पा करना सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने कृषि विभाग का निरीक्षण भी किया। जहां उन्होंने कार्यालय एवं परिसर में सफाई का पर्याप्त अभाव देखकर गहरी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने आदेशों के पालन नहीं करने पर अधिकारियों को शोकाज़ नोटिस देने के निर्देश दिए। मौके पर वरिष्ठ कृषि अधिकारी कार्यालय में भी स्वच्छता का अभाव दिखा, उन्होंने कार्यालय की स्वच्छता के साथ ही दस्तावेजों के सुव्यवस्थित रख–रखाव के सख्त निर्देश दिए।  उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने रजत जयंती वर्ष के तहत स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिसके तहत सभी कार्यालयों एवं परिसर में पर्याप्त साफ–सफाई एवं सुव्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही उन्होंने अनावश्यक दस्तावेजों के विनिष्टीकरण के निर्देश दिए थे, ताकि कार्यालयों को सुव्यवस्थित एवं बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को विभागों में संचालित योजनाओं के बैनर पोस्टर लगवाने के निर्देश दिए थे। जिससे जनसामान्य को विभागीय योजनाओं की जानकारी मिल सके एवं योजनाओं का लाभ उठा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *