जगदलपुर, 01 सितम्बर 2025/sns/- पिछले सप्ताह हुई भारी बारिश और उसके कारण आई बाढ़ से प्रभावित हुए लोहंडीगुड़ा तहसील के ग्राम पारापुर में प्राथमिक शाला घसीया पारा के बच्चों को शिक्षा विभाग द्वारा राहत सामग्री प्रदान की गई। बाढ़ के कारण अपनी आवश्यक वस्तुएं खो चुके इन बच्चों के चेहरों पर स्कूल बैग, कॉपी, पेन और अन्य उपयोगी सामान पाकर मुस्कान लौट आई।इस पहल के तहत बाढ़ प्रभावित बच्चों को स्कूल बैग के साथ-साथ कॉपी और पेन जैसे शैक्षिक सामग्री भी दी गई, ताकि उनकी पढ़ाई फिर से सुचारू रूप से शुरू हो सके। इसके अलावा, उन्हें थाली, ग्लास और कटोरी जैसे आवश्यक बर्तन भी दिए गए, जो बाढ़ के दौरान खराब हो गए थे या बह गए थे। यह राहत सामग्री बच्चों और उनके परिवारों के लिए एक बड़ी मदद साबित हुई है, क्योंकि बाढ़ ने उनके जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया था। इस प्रयास से न केवल बच्चों को जरूरी सामान मिला, बल्कि उन्हें यह भी अहसास हुआ कि संकट की इस घड़ी में वे अकेले नहीं हैं।शिक्षा विभाग द्वारा इस कार्य को अंजाम देते हुए कहा गया कि उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि बाढ़ के कारण बच्चों की शिक्षा पर कोई असर न पड़े।
संबंधित खबरें
वन विभाग की नई पहल युवाओं के लिए शुरू हुआ युवान वालंटियर प्रोग्राम
रायपुर, 29 जुलाई 2025/sns/- पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण की दिशा में बलौदाबाजार वनमंडल ने एक सराहनीय और अभिनव पहल की है। युवाओं को वनों और प्रकृति से जोड़ने के उद्देश्य से ‘युवान‘ (युवा$वन) नामक एक विशेष वालंटियर कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को ‘युवान वालंटियर‘ के रूप में प्रशिक्षित […]
खुद के आशियाने में परिवार के साथ हंसी-खुशी जीवन व्यतीत कर रहा फुलेश्वर कमार प्रधानमंत्री जनमन योजना से फुलेश्वर के पक्के मकान का सपना हुआ सच
धमतरी, 19 जून 2025/sns/- विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के लोगों के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना वरदान साबित हो रहा है। इस योजना से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ धमतरी जिले के कमार समुदाय के लोगों को सीधा-सीधा मिल रहा है। पीएम जनमन योजना के तहत धमतरी जिले के दूरस्थ वनांचल नगरी के कल्लेमेटा के […]
छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की समीक्षा बैठक
दुर्ग, 29 अक्टूबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री यशवंत कुमार ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के सभी कलेक्टरों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, नगर निगम आयुक्तों तथा सहायक प्रोग्रामरों की बैठक लेकर निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।बैठक में छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री कुमार […]


