अम्बिकापुर, 01 सितम्बर 2025/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना दरिमा अम्बिकापुर-2 के परियोजना अधिकारी ने बताया कि परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में सहायिका के रिक्त पदों हेतु खुली भर्ती से नियुक्ति के लिए आवेदन पत्र 11 सितम्बर 2025 तक आमंत्रित किए गए हैं। बाल विकास परियोजना दरिमा अम्बिकापुर-2 में आंगनबाड़ी सहायिका के 05 रिक्त पदों में भर्ती की जानी है। जिसकी सूची एकीकृत बाल विकास परियोजना दरिमा अम्बिकापुर-2 के कार्यालय तथा जनपद कार्यालय अम्बिकापुर के नोटिस बोर्ड में चस्पा कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त पदों पर केवल महिला ही आवेदन कर सकती हैं। आवेदन पत्र एकीकृत बाल विकास परियोजना दरिमा अम्बिकापुर-2 के कार्यालय में कार्य दिवस पर कार्यालयीन समय पर जमा अथवा पंजीकृत डाक द्वारा निर्धारित अवधि तक भेज सकते हैं। नियुक्ति की विस्तृत शर्तों एवं अहर्ताओं के सबंध में परियोजना कार्यालय एवं जनपद पंचायत कार्यालय अम्बिकापुर के सूचना फलक का अवलोकन कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
मेगा आंकलन और चिन्हांकन शिविर का हुआ आयोजन विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का स्वास्थ्य जांच समेत की गई सिकलसेल स्क्रीनिंग
जगदलपुर, 29 जुलाई 2025/sns/- समग्र शिक्षा विभाग की ओर से जिला प्रशासन एवं जिला मिशन समन्वयक के सहयोग से विकासखंड स्तरीय दिव्यांग जनों के (विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के) लिए मेगा आंकलन और चिन्हांकन शिविर का आयोजन बीआरसी कार्यालय कुम्हारपारा में लगाया गया। जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का स्वास्थ्य जांच समेत […]
जिला पंचायत सुकमा द्वारा सचिव पद भर्ती हेतु शुद्धि पत्र जारी पात्र आवेदकों से 09 दिसम्बर तक पुन आवेदन आमंत्रित
सुकमा, 25 नवंबर 2025/sns/- जिला पंचायत सुकमा द्वारा पंचायत सचिव पद हेतु पूर्व में आवेदन पत्र आमंत्रित किए थे ,जिसमें शुद्धि पत्र के माध्यम से महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। सचिव पद हेतु आयु सीमा में संशोधन किया गया है। जिसमें आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम आयु […]
राज्यपाल श्री रमेन डेका से जनजातीय मामलों के केन्द्रीय मंत्री श्री ओराम नेे सौजन्य भेंट की
रायपुर, 31 अक्टूबर 2025/sns/-राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में जनजातीय मामलों के केन्द्रीय मंत्री श्री जुएल ओराम ने सौजन्य मुलाकात की। श्री डेका ने राजकीय गमछा पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी उपस्थित थीं।


