अम्बिकापुर, 01 सितम्बर 2025/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना दरिमा अम्बिकापुर-2 के परियोजना अधिकारी ने बताया कि परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में सहायिका के रिक्त पदों हेतु खुली भर्ती से नियुक्ति के लिए आवेदन पत्र 11 सितम्बर 2025 तक आमंत्रित किए गए हैं। बाल विकास परियोजना दरिमा अम्बिकापुर-2 में आंगनबाड़ी सहायिका के 05 रिक्त पदों में भर्ती की जानी है। जिसकी सूची एकीकृत बाल विकास परियोजना दरिमा अम्बिकापुर-2 के कार्यालय तथा जनपद कार्यालय अम्बिकापुर के नोटिस बोर्ड में चस्पा कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त पदों पर केवल महिला ही आवेदन कर सकती हैं। आवेदन पत्र एकीकृत बाल विकास परियोजना दरिमा अम्बिकापुर-2 के कार्यालय में कार्य दिवस पर कार्यालयीन समय पर जमा अथवा पंजीकृत डाक द्वारा निर्धारित अवधि तक भेज सकते हैं। नियुक्ति की विस्तृत शर्तों एवं अहर्ताओं के सबंध में परियोजना कार्यालय एवं जनपद पंचायत कार्यालय अम्बिकापुर के सूचना फलक का अवलोकन कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
राज्य वीरता पुरस्कार 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित, 20 दिसंबर अंतिम तिथि
कवर्धा, 02 नवंबर 2025/sns/- संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश में बच्चों द्वारा किसी विशेष घटना में प्रदर्शित अदम्य साहस एवं अनुकरणीय बुद्धिमत्ता के सम्मान के लिए राज्य वीरता पुरस्कार 2025 प्रदान किए जाने का प्रावधान है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इस पुरस्कार के अंतर्गत कुल 05 बालक, बालिकाओं को रुपए 25,000 की प्रोत्साहन […]
शिक्षा किसी भी समाज की रीढ़: वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी
डोंगीतराई में 70 लाख की लागत से स्कूल अतिरिक्त कक्ष निर्माण का भूमिपूजन रायगढ़, 05 जनवरी 2026/sns/- वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज डोंगीतराई स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में 70 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अतिरिक्त कक्षों के निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। इसके अंतर्गत 06 अतिरिक्त कक्ष, 02 […]
आपदा पीड़ित 2 परिवारों को 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता
बलौदाबाजार, 07 नवम्बर 2025/sns/- प्राकृतिक आपदा से मृत 2 लोगों के निकट परिजनों के लिए 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर दीपक सोनी ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 7 नवम्बर 2025 को ये […]

