मुंगेली, 26 अगस्त 2025/sns/- रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर जिले में विभिन्न विभागों द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला चिकित्सालय के अंधत्व निवारण समिति के द्वारा जिले में 08 सितम्बर तक नेत्रदान पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने जिला कलेक्टोरेट परिसर से नेत्रदान पखवाड़ा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रथ के माध्यम से लोगों को नेत्रदान शिविर की जानकारी दी जाएगी और लाभ उठाने जागरूक किया जाएगा। शिविर में लोगों की नेत्र जांच की जाएगी और आंख संबंधी बीमारियों का उचित ईलाज किया जाएगा। इस दौरान कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
25 हजार से अधिक किसानों से 11 लाख क्विंटल से अधिक धान की हुई खरीदी
मुंगेली, 11 दिसंबर 2025/sns/-शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी सुचारू रूप से पारदर्शिता के साथ जारी है। जिले में 66 समितियों के 105 खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों की संख्या 01 लाख 10 हजार है। अब तक 25 हजार 313 किसानों से 11 […]
जीएसटी 2.0 रिफॉर्म से बिजली बिल में भी होगी कमी
बिलासपुर, 26 सितंबर 2025/sns/- भारत सरकार द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था को गति देने तथा मध्यम वर्ग को व्यापक राहत देने के उद्देश्य से 22 सितम्बर से जीएसटी दरों की नई व्यवस्था लागू की गई है जिसे भारत सरकार द्वारा जीएसटी रिफॉर्म 2.0 का नाम दिया गया है। इस नई व्यवस्था में केन्द्र सरकार ने कोयले पर […]
मिशन शक्ति अंतर्गत सखी निवास के संचालन हेतु संविदा स्वीकृत पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन अब 31 जनवरी तक आमंत्रित
जांजगीर-चांपा, 29 जनवरी 2025/sns/- भारत सरकार ने एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत महिलाओं के सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण हेतु एक अम्ब्रेला योजना मिशन शक्ति की शुरुआत की है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि मिशन शक्ति के अंतर्गत सखी निवास के दिशा निर्देशों के अनुसार जिले में स्वीकृत संविदा पद की पूर्ति हेतु 27 जनवरी […]

