सारंगढ़ बिलाईगढ़, 23 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास सारंगढ़ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधीक्षिका एवं बच्चो को सिकलसेल, एनीमिया जांच का हेल्थ चेकअप रजिस्टर रखने, डाइट चार्ट बनाने, भोजन में गुणवत्ता, साफ सफाई और छात्रावास में सभी कर्मचारी आपस में पाली पाली से 24 घंटे ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्रावास में कोई न कोई कर्मचारी 24 घंटे मौजूद हो। डॉ कन्नौजे ने बालिकाओं से उनके पढ़ाई के बारे में पूछताछ किया। निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग बद्रीश सुखदेवे और विमल अजगल्ले उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
एमपीएचडब्ल्यू (पुरुष/महिला) ड्रेसर वर्ग-एक की अंतिम वरिष्ठता सूची/अनंतिम चयन एवं अनंतिम प्रतीक्षा सूची जारी
अम्बिकापुर, 19 सितम्बर 2025/sns/- संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें सरगुजा संभाग ने बताया कि एम.पी.एच.डब्ल्यू (पुरुष/महिला) ड्रेसर वर्ग-एक की दिनांक 01 अप्रैल 2025 की स्थिति दर्शाने वाली अंतिम वरिष्ठता सूची/अनंतिम चयन सूची एवं अनंतिम प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है। जिसका जिले की वेबसाइट www.surguja.gov.in में अवलोकन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सूची में […]
शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन का असर जमीनी स्तर पर दिखाई देना चाहिए कलेक्टर
राजनांदगांव, 24 अक्टूबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस योजना अंतर्गत हितग्राहियों को अधिक से अधिक आवेदन […]
दो दिवसीय डाक टिकट प्रदर्शनी 31 अक्टूबर से केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू होंगे शामिल
बिलासपुर, 31 अक्टूबर 2025/sns/- बिलासपुर डाक संभाग द्वारा 31 अक्टूबर से 1 नवम्बर 2025 तक राघवेन्द्र राव सभा भवन में सवेरे 11 बजे से लगाये जा रहे दो दिवसीय जिला स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी ‘‘बिलासापेक्स-2025’’ में विशेष आवरण विमोचन एवं विरूपण कार्यक्रम में शाम 4 बजे केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन […]

