सारंगढ़ बिलाईगढ़, 23 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास सारंगढ़ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधीक्षिका एवं बच्चो को सिकलसेल, एनीमिया जांच का हेल्थ चेकअप रजिस्टर रखने, डाइट चार्ट बनाने, भोजन में गुणवत्ता, साफ सफाई और छात्रावास में सभी कर्मचारी आपस में पाली पाली से 24 घंटे ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्रावास में कोई न कोई कर्मचारी 24 घंटे मौजूद हो। डॉ कन्नौजे ने बालिकाओं से उनके पढ़ाई के बारे में पूछताछ किया। निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग बद्रीश सुखदेवे और विमल अजगल्ले उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
झोपड़ी से पक्के घर तक गीताबाई का पूरा हुआ वर्षों पुराना सपना
कोरबा, 27 नवम्बर 2025/sns/-जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम डोंगा नाला की विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर समाज की महिला गीताबाई पति सीताराम के जीवन में प्रधानमंत्री पीएम जनमन योजना ने नया उजाला भर दिया है। वर्षों तक बारिश, हवा और ठंड में झोपड़ी में जीवन बिताने वाली गीताबाई अब पक्के घर में सुरक्षित और सम्मानजनक […]
संयुक्त जिला कार्यालय में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण
बलौदाबाजार, 16 अगस्त 2025/sns/- 79 वां स्वतंत्रता दिवस पर आज सुबह 8 बजें संयुक्त जिला कार्यालय में कलेक्टर दीपक सोनी ने ध्वजारोहण किया साथ ही परिसर में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,शहीद वीर नारायण सिंह एवं संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस […]
पाटन विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों हेतु 23.50 लाख रूपए स्वीकृत
दुर्ग, 08 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए पाटन विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 23.50 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा अनुशंसित इन कार्यों के संपादन के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, […]

