सुकमा, 21 अगस्त 2025/sns/- मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025 के तहत राज्य स्तरीय समिति द्वारा चयनित 28 मार्गों पर यात्री बस संचालन के लिए कार्यालयीन आवेदन आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा का उद्देश्य जिले के ग्रामीण अंचलों में बेहतर एवं सुलभ परिवहन सुविधा सुनिश्चित करना है। इस योजना के अंतर्गत ऐसे ग्रामीण मार्गों का चयन किया गया है जहाँ आज भी सार्वजनिक परिवहन की सुविधा उपलब्ध नहीं है या अत्यंत सीमित है। जिलास्तरीय समिति के द्वारा सुकमा जिले में चिंतागुफा से मरईगुड़ा के लिए बस रूट का चिन्हांकन किया गया है। निर्धारित 1 बस रूट के लिए निविदा आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 अगस्त निर्धारित की गई है। इसके पश्चात नियमानुसार निविदा को खोला जाएगा। उपरोक्त आवेदन की समस्त जानकारी विस्तृत जानकारी जैसे सामान्य शर्ते, फीस, आवेदन एवं अन्य दस्तावेज आदि परिवहन विभाग के विभागीय वेबसाईट https://cgtransport.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।
संबंधित खबरें
लोकगायिका कविता वासनिक की सुरीली प्रस्तुति से गूंजा रायगढ़
रायगढ़, 05 सितम्बर 2025/sns/- अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह 2025 की नवमी संध्या में छत्तीसगढ़ की प्रख्यात लोकगायिका कविता वासनिक ने अपनी सुरीली आवाज और लोकधुनों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। लोकगायिका कविता वासनिक और उनकी टीम अनुराग धारा परिवार ने छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देते हुए छत्तीसगढ महतारी और माटी […]
कलेक्टर ने राष्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम के क्रियान्वयन के संबंध में ली बैठक
राजनांदगांव, 26 दिसम्बर 2025/sns/-कलेक्टर श्री जितेंद्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में 10 से 25 फरवरी 2026 तक आयोजित राष्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम के क्रियान्वयन के संबंध में जिला अंतर-विभागीय टास्क समिति की बैठक ली। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने लिम्फेटिक फाइलेरिया एवं हाइड्रोसिल प्रकरण, फाईलेरिया रात्रिकालीन सर्वे की स्थिति, फाइलेरिया […]

