सुकमा, 21 अगस्त 2025/sns/- मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025 के तहत राज्य स्तरीय समिति द्वारा चयनित 28 मार्गों पर यात्री बस संचालन के लिए कार्यालयीन आवेदन आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा का उद्देश्य जिले के ग्रामीण अंचलों में बेहतर एवं सुलभ परिवहन सुविधा सुनिश्चित करना है। इस योजना के अंतर्गत ऐसे ग्रामीण मार्गों का चयन किया गया है जहाँ आज भी सार्वजनिक परिवहन की सुविधा उपलब्ध नहीं है या अत्यंत सीमित है। जिलास्तरीय समिति के द्वारा सुकमा जिले में चिंतागुफा से मरईगुड़ा के लिए बस रूट का चिन्हांकन किया गया है। निर्धारित 1 बस रूट के लिए निविदा आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 अगस्त निर्धारित की गई है। इसके पश्चात नियमानुसार निविदा को खोला जाएगा। उपरोक्त आवेदन की समस्त जानकारी विस्तृत जानकारी जैसे सामान्य शर्ते, फीस, आवेदन एवं अन्य दस्तावेज आदि परिवहन विभाग के विभागीय वेबसाईट https://cgtransport.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।
संबंधित खबरें
16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम, बीएलओ व नव मतदाताओं का हुआ सम्मान
संभागायुक्त श्री राठौर ने दिलाई मतदाता शपथ दुर्ग, 26 जनवरी 2026/sns/- 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में किया गया। कार्यक्रम में संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में […]
मोतीपुर में एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 23 अगस्त को
राजनांदगांव, 23 अगस्त 2025/sns/- आयुष विभाग राजनांदगांव द्वारा 23 अगस्त 2024 को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक शासकीय भवन आजाद चौक मोतीपुर राजनांदगांव में एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। जिला आयुष अधिकारी डॉ. शिल्पा मिश्रा ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा […]
जिले में अवैध धान भंडारण और परिवहन पर कार्रवाई
अम्बिकापुर, 03 दिसम्बर 2025/sns/- जिले में अवैध धान भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने चल रहे अभियान अंतर्गत उदयपुर विकासखंड के मडगांव में कार्रवाई करते हुए, चेतन सिंह के किराना दुकान में अवैध रूप से भंडारण किए गए 200 बोरी धान (लगभग 80 क्विंटल) बरामद किए गए हैं।मंडी अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन पर कृषि उपज […]


