अम्बिकापुर, 21 अगस्त 2025/sns/- जिला अग्निशमन अधिकारी एवं जिला सेनानी नगर सेना अम्बिकापुर ने बताया कि महिला/पुरुष नगर सैनिक जनरल ड्यूटी एवं महिला आश्रम/छात्रावास ड्यूटी हेतु चयनित अभ्यर्थियों का 15 सितम्बर को बेसिक बुनियादी प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाएगा। अभ्यर्थी 01 सितम्बर से 10 सितम्बर 2025 तक कार्यालय नगर सेना अम्बिकापुर में कार्यालयीन समय में उपस्थिति दे सकते हैं । चयनित अभ्यर्थी समस्त शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र एवं जाति/निवास प्रमाण पत्र की मूल प्रति एवं 01 सेट छायाप्रति लेकर आएंगे। चिकित्सकीय परीक्षण एवं पुलिस चरित्र सत्यापन के समय अयोग्य पाए जाने पर अभ्यर्थी को सेवा से पृथक कर दिया जाएगा, इस आशय का शपथ पत्र अपने साथ लेकर आएंगे। 15 सितम्बर से चयनित महिला/पुरुष को बेसिक बुनियादी प्रशिक्षण नगर सेना लाईन अम्बिकापुर में संचालित किया जाएगा, उपस्थिति दिनांक से नगर सेना लाईन डीसी रोड अम्बिकापुर में ही निवास करना अनिवार्य होगा। इसके लिए भण्डार शाखा से सामग्री प्रदाय किया जाएगा।
संबंधित खबरें
पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय में विभिन्न कोर्स में प्रवेश हेतु अधिसूचना जारी
कोरबा, 29 जुलाई 2025/sns/- पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र जुलाई-जून 2025-26 लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 31 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस हेतु पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय बिलासपुर के दूरवर्ती शिक्षा अंतर्गत अध्ययन केंद्र कोरबा में प्रवेश प्रारंभ है।प्रवेश अधिसूचना के तहत विश्वविद्यालय द्वारा संचालित […]
भगवान महावीर निर्वाण दिवस के अवसर पर पशुवध गृह रहेंगे बंद
अम्बिकापुर, 24 अक्टूबर 2025/sns/- आयुक्त नगर पालिका निगम अम्बिकापुर ने बताया कि स्थानीय शासन विभाग के आदेशानुसार 28 अक्टूबर 2025 दिन मंगलवार को भगवान महावीर निर्वाण दिवस के अवसर पर पशुवध गृह बंद रखे जाएंगे। उन्होंने समस्त मांस, मछली, बकरा, बकरी, मुर्गा, मुर्गी विक्रेताओं को सूचित किया है, कि भगवान महावीर निर्वाण दिवस के अवसर […]
वन विभाग की किसान वृक्ष मित्र योजना में सुकमा जिले को 7.40 लाख पौधरोपण का लक्ष्य
सुकमा, 25 जुलाई 2025/sns/- वन विभाग की महत्वाकांक्षी योजना किसान वृक्ष मित्र योजना के अंतर्गत इस वर्ष सुकमा जिले में कुल 7,40,484 पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें से 7,39,484 पौधे क्लोनल नीलगिरी (यूकेलिप्टस) प्रजाति के हैं, जिन्हें किसानों द्वारा अपनी निजी भूमि पर लगाया जाना है। योजना के तहत अब […]

