छत्तीसगढ़

भगवान महावीर निर्वाण दिवस के अवसर पर पशुवध गृह रहेंगे बंद


अम्बिकापुर, 24 अक्टूबर 2025/sns/-   आयुक्त नगर पालिका निगम अम्बिकापुर ने बताया कि स्थानीय शासन विभाग के आदेशानुसार 28 अक्टूबर 2025 दिन मंगलवार को भगवान महावीर निर्वाण दिवस के अवसर पर पशुवध गृह बंद रखे जाएंगे। उन्होंने समस्त मांस, मछली, बकरा, बकरी, मुर्गा, मुर्गी विक्रेताओं को सूचित किया है, कि भगवान महावीर निर्वाण दिवस के अवसर पर मांस, मछली, बकरा, बकरी, मुर्गा, मुर्गी का वध एवं विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने उपरोक्त तिथि को पशु वध एवं मांस विक्रय न किए जाने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *