छत्तीसगढ़

आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 बल्क लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

बलौदाबाजार,16 अगस्त 2025/sns/- आबकारी आयुक्त श्याम धावड़े के निर्देश पर कलेक्टर दीपक सोनी एवं जिला आबकारी अधिकारी मुकेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में बुधवार को कसडोल वृत्त अंतर्गत ग्राम सोनाखान में आबकारी विभाग की टीम द्वारा सोनाखान निवासी आरोपी राजकुमारी पति नारायण देवदास के कब्जे से 20.00 बल्क लीटर महुआ शराब जप्त किया गया। महुआ शराब का बाजार मूल्य 4,000 होना पाया गया। आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2),59(क) का उल्लंघन होना पाया गया आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालयीन अभिरक्षा में भेजा गया।

कार्रवाई के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी जलेश कुमार सिंह, नगर सैनिक राजकुमारी पैकरा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *