सुकमा, 16 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कलेक्टोरेट परिसर में प्रातः 7ः30 बजे ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर कलेक्टर श्री ध्रुव सहित जिला अधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर नमन किया गया। तत्पश्चात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान का गायन किया। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री ध्रुव ने सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा पूरे विश्व में भारत ही ऐसा देश है जिसे हम माता के नाम से पुकारते हैं, भारत माता कहते हैं। देश की स्वतंत्रता के लिए हमारे पूर्वजों ने अपनी कुर्बानी दी है। हम सभी का कर्त्तव्य है कि हम ईमानदारी से अपने कार्य का निर्वहन करें। हर व्यक्ति को देश के लिए कुछ करने में योगदान देना चाहिए, इसलिए अपने कार्य का निष्ठापूर्वक ढंग से निर्वहन करें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री गजेन्द्र ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्री शबाब ख़ान, सुश्री निधि प्रधान सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
पीएमएनएम का आयोजन आईटीआई कोरबा में 09 फरवरी को
कोरबा, 03 फरवरी 2026/sns/-अप्रेटिसशिप योजनान्तर्गत प्राइम मिनिस्टिर नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला (पीएमएनएम) का आयोजन 09 फरवरी को आईटीआई कोरबा में किया जा रहा है।आईटीआई कोरबा से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राइम मिनिस्टिर नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला में जिला अंतर्गत उद्योगों/ प्रतिष्ठानों एवं आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षाणार्थियों का नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम में पंजीयन एवं नियोजन किया जायेगा। अप्रेंटिसशिप […]
एनसीएईआर आधार पंजीयन विशेष सुविधा शिविर
सुकमा, 29 दिसम्बर 2025/sns/-कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सुकमा जिले में आधार पंजीयन से वंचित हितग्राहियों के लिए आयोजित विशेष सुविधा शिविर आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ। भारत सरकार के छब्।म्त् के निर्देशों के अंतर्गत चलाए गए इस अभियान के प्रथम चरण में 26 एवं 27 दिसंबर को जिले […]
विदेशी मंचों पर प्रतिभा का परचम लहराने वाले पं.भूपेन्द्र बरेठ ने रायगढ़ घराने की परंपरा को दी नई ऊँचाई समारोह में गूंजी रायगढ़ घराने की परंपरा पद्मश्री पं. रामलाल बरेठ के पुत्र है पं भूपेंद्र बरेठ
रायगढ़, 02 सितम्बर 2025/sns/- अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह 2025 के मंच पर रायगढ़ घराने के सुप्रसिद्ध कथक नर्तक एवं गुरु पं. भूपेन्द्र बरेठ ने अपनी अद्वितीय प्रस्तुति से इस गौरवशाली परंपरा को नई ऊँचाई प्रदान की। उन्होंने श्रीराम स्तुति और महाराजा चक्रधर सिंह से जुड़ी पारंपरिक बंदिशों की मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध […]


