सुकमा, 16 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कलेक्टोरेट परिसर में प्रातः 7ः30 बजे ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर कलेक्टर श्री ध्रुव सहित जिला अधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर नमन किया गया। तत्पश्चात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान का गायन किया। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री ध्रुव ने सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा पूरे विश्व में भारत ही ऐसा देश है जिसे हम माता के नाम से पुकारते हैं, भारत माता कहते हैं। देश की स्वतंत्रता के लिए हमारे पूर्वजों ने अपनी कुर्बानी दी है। हम सभी का कर्त्तव्य है कि हम ईमानदारी से अपने कार्य का निर्वहन करें। हर व्यक्ति को देश के लिए कुछ करने में योगदान देना चाहिए, इसलिए अपने कार्य का निष्ठापूर्वक ढंग से निर्वहन करें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री गजेन्द्र ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्री शबाब ख़ान, सुश्री निधि प्रधान सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
कलेक्टर जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं डुबान क्षेत्र के 12 गांवों के किसानों की समस्या का हुआ समाधान आज के जनदर्शन में मिले 110 आवेदन
धमतरी, 11 नवम्बर 2025/sns/-कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित जनदर्शन में जिले के ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्र से आए आम नागरिकों की समस्याएं, शिकायतें और मांगों को संवेदनशीलता के साथ सुना तथा त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर शीघ्र […]
कानूनी प्रक्रिया के तहत हो रहा कूप कटाई कार्य रू वन विभाग
बीजापुर, 19 दिसंबर 2025/sns/-बीजापुर वनमंडल अंतर्गत कूप कटाई कार्य को लेकर फैल रही भ्रांतियों के बीच वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह कार्य पूर्णतः कानूनी प्रक्रिया एवं शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जा रहा है। इस संबंध में आज स्थानीय पत्रकारों को आमंत्रित कर वन विभाग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।प्रेस […]
कृषि क्षेत्र में एक वर्षीय डिप्लोमा के लिए आवेदन 6 मार्च तक
जगदलपुर, 20 फरवरी 2026/sns/- राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान (मैनेज) द्वारा संचालित Diploma in Agricultural EÛtension Services for Input Dealers ¼DAESI½ पाठ्यक्रम अन्तर्गत वर्ष 2025-26 हेतु 01 वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम अन्तर्गत निर्धारित 40 सीटों हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए है। 01 वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम अन्तर्गत इच्छुक अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन प्रपत्र आवश्यक दस्तावेजों सहित कार्यालय उप […]

