कोरबा, 16 अगस्त 2025/sns/- प्रयास आवासीय विद्यालय बिलासपुर बालक/बालिका कक्षा 11 वीं (वाणिज्य एवं कला संकाय) में 64 एवं अन्य पिछड़ावर्ग प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय (गणित) में 21 सीट रिक्त है। इन रिक्त सीटों पर प्रवेश प्राक्चयन परीक्षा के माध्यम से होगा। परीक्षा में शामिल होने हेतु कक्षा 10 वीं बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। प्रयास आवासीय विद्यालय बालक/बालिका बिलासपुर में चयन हेतु प्रदेश के साथ ही प्रदेश के संपूर्ण अनुसूचित क्षेत्र में स्थित शासकीय/अशासकीय शालाओं से कक्षा 10 वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी हो तथा अन्य पिछड़ावर्ग प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय बिलासपुर हेतु संपूर्ण प्रदेश के किसी भी शासकीय/अशासकीय संस्था में कक्षा 10 उत्तीर्ण विद्यार्थी होना चाहिये। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त है। प्राप्त आवेदन के पात्र-अपात्र सूची का प्रकाशन 22 अगस्त को किया जायेगा। प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 24 अगस्त को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक परीक्षा केन्द्र डेल्टा पब्लिक स्कूल पुराना हाईकोर्ट के सामने बिलासपुर में आयोजित की जायेगी। प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि 23 अगस्त और परीक्षा परिणाम घोषित होने की तिथि 26 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा एवं बिलासपुर से संपर्क किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
आईटीआई रायगढ़ में प्रवेश प्रारंभ25 जून तक कर सकते है ऑनलाईन आवेदन
रायगढ़, 24 जून 2025/ sns/- शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, रायगढ़ में सत्र अगस्त 2025 में विभिन्न व्यवसायों विद्युतकार, फिटर, टर्नर, मोटर मैकेनिक, मशीनिष्ट, वायरमेन, इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिक, वेल्डर, फाउण्ड्रीमेन, वुड वर्क टेक्नीशियन, सेक्रेटियल प्रेक्टिस (अंग्रेजी), फिजियोथेरेपी टेक्नीशिय, आरएसी, ड्रायवर कम मैकेनिक, कोपा अस्सिटेंड टेक्नीशियन ड्राई वॉल एण्ड फॉल सिलिंग में प्रवेश हेतु इच्छुक विद्यार्थी संचालनायल के […]
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन 2026 की तैयारियां प्रारंभ
रायपुर, 20 जनवरी 2026/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह, भा.प्र.से. (से.नि.) की अध्यक्षता में नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आम/उप निर्वाचन 2026 की तैयारियों पर चर्चा के लिए आयोग कार्यालय, नवा रायपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन संबंधी तैयारियों, प्रशासनिक समन्वय एवं समयबद्ध […]
कम स्टॉक वालें जिलों में प्राथमिकता के साथ यूरिया खाद के उपलब्धता सुनिश्चित हो मंत्री श्री केदार कश्यप
रायपुर, 20 अगस्त 2025/sns/- सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज मंत्रालय महानदी भवन में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर खाद-बीज वितरण एवं भंडारण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में कहा कि राज्य के किसानों को सुविधा के अनुरूप खाद-बीज उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है। डीएपी खाद की कमी को देखते हुए यूरिया […]


