कोरबा, 16 अगस्त 2025/sns/- प्रयास आवासीय विद्यालय बिलासपुर बालक/बालिका कक्षा 11 वीं (वाणिज्य एवं कला संकाय) में 64 एवं अन्य पिछड़ावर्ग प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय (गणित) में 21 सीट रिक्त है। इन रिक्त सीटों पर प्रवेश प्राक्चयन परीक्षा के माध्यम से होगा। परीक्षा में शामिल होने हेतु कक्षा 10 वीं बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। प्रयास आवासीय विद्यालय बालक/बालिका बिलासपुर में चयन हेतु प्रदेश के साथ ही प्रदेश के संपूर्ण अनुसूचित क्षेत्र में स्थित शासकीय/अशासकीय शालाओं से कक्षा 10 वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी हो तथा अन्य पिछड़ावर्ग प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय बिलासपुर हेतु संपूर्ण प्रदेश के किसी भी शासकीय/अशासकीय संस्था में कक्षा 10 उत्तीर्ण विद्यार्थी होना चाहिये। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त है। प्राप्त आवेदन के पात्र-अपात्र सूची का प्रकाशन 22 अगस्त को किया जायेगा। प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 24 अगस्त को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक परीक्षा केन्द्र डेल्टा पब्लिक स्कूल पुराना हाईकोर्ट के सामने बिलासपुर में आयोजित की जायेगी। प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि 23 अगस्त और परीक्षा परिणाम घोषित होने की तिथि 26 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा एवं बिलासपुर से संपर्क किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
मैनपाट महोत्सव 2026 के आयोजन हेतु पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक संपन्न
अंबिकापुर, 08 जनवरी 2026/sns/- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में मैनपाट महोत्सव 2026 के आयोजन हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, […]
प्रोजेक्ट सुरक्षा के तहत छात्रों एवं कर्मचारियों को मिला जीवन रक्षक प्रशिक्षण
रायपुर, 02 सितंबर 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में जिला प्रशासन रायपुर एवं रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के संयुक्त प्रयास से “प्रोजेक्ट सुरक्षा” कार्यक्रम के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण जीवनरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में यह प्रशिक्षण प्रगति कॉलेज में संपन्न हुआ। बैच में प्रगति […]
आदि कर्मयोगी अभियान जनजातीय गांवों में विकास का नया अध्याय व्यापक सर्वेक्षण जारी
जगदलपुर, 25 सितम्बर 2025/sns/- भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए ’’आदि कर्मयोगी अभियान’’ के तहत जिले के जनजातीय बहुल गांवों के समग्र विकास के लिए एक व्यापक सर्वेक्षण किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य जनजातीय समुदायों को सशक्त बनाना और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाना है।इस अभियान […]

