छत्तीसगढ़

जगदलपुर में आंगनवाड़ी सहायिका के एक पद पर निकली भर्ती


जगदलपुर, 16 अगस्त 2025/SNS/- एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय जगदलपुर (शहरी) द्वारा आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त 01 पद को भरने के लिए आवेदन  3 flrEcj dks ‘kke 5 cts तक आमंत्रित किए गए हैं।
परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय जगदलपुर (शहरी) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार महारानी वार्ड में आंगनबाड़ी सहायिका का एक रिक्त पद पर भर्ती की जाएगी।

आवेदन सीधे एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय जगदलपुर (शहरी) में जमा किए जा सकते हैं। आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। एक वर्ष या अधिक सेवा का अनुभव रखने वालों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदिका उस वार्ड की स्थायी निवासी होनी चाहिए जिस वार्ड में आंगनवाड़ी केंद्र स्थित है। निवास के प्रमाण के रूप में वार्ड की अद्यतन मतदाता सूची में दर्ज नाम और संबंधित वार्ड की मतदाता सूची में नाम दर्ज होने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। इसके अतिरिक्त, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा जारी संबंधित वार्ड का निवास प्रमाण पत्र अनिवार्य है।

आंगनवाड़ी सहायिका पद हेतु 8वीं बोर्ड उत्तीर्ण होना आवश्यक है। यदि शहरी परियोजना में कोई आवेदिका सहायिका पद हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के साथ नहीं मिलती है, तो शैक्षिक योग्यता शिथिल कर विचार किया जाएगा। अनुभवी कार्यकर्ता अथवा सहायिका अथवा सह सहायिका और गरीबी रेखा परिवारअंतर्गत अनुसूचित जाति तथा जनजाति परिवार की महिला या तलाकशुदा महिला होने पर अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। ये पद पूर्णतः मानसेवी तथा अंशकालिक होंगे। इन्हें केंद्र शासन एवं राज्य शासन द्वारा निर्धारित मानदेय दिया जाएगा। इच्छुक और योग्य महिला उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *