सारंगढ़ बिलाईगढ़, 16 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले को मदिरा शुष्क दिवस घोषित का आदेश जारी किया है। इस आदेश के पालन में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले की सीमा में संचालित समस्त देशी, विदेशी और कंपोजिट मदिरा की फुटकर दुकानों जैसे देशी मदिरा दुकान (सीएस-2 घघ), कंपोजिट मदिरा (सीएस-2 घघ कंपोजिट), विदेशी मदिरा दुकान (एफ.एल-1 घघ), दुकानों एवम मदिरा दुकानों से संलग्न अहाता, सीएस 2 (ग- अहाता), सीएस 2 (ग- कंपोजिट अहाता), एफ एल 1 (ख- अहाता) को पूर्णतः बंद रहेगा। इस दौरान मदिरा का संपूर्ण संव्यवहार जैसे विक्रय, विनिर्माण, संग्रहण, धारण और परिवहन पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती हेतु चयन एवं प्रतिक्षा सूची जारी
जांजगीर-चांपा, 22 जुलाई 2025/sns/- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में जिला स्तर के रिक्त 48 संवर्ग के 148 संविदा पदों की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिसमें 15 संवर्ग के 21 संविदा पद के लिए कौशल परीक्षा आयोजित किया गया था। उक्त […]
शिक्षा में सुधार की पहल-मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
बिलासपुर, 27 सितम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश पर मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत बिलासपुर जिले के चयनित विद्यालयों में जिला स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रत्येक नोडल अधिकारी आबंटित शाला के अधीन एक ही कैम्पस में संचालित सभी स्तरों के शालाओं का माह में कम से […]
महतारी वंदन की राशि से अमारीन मांझी ने शुरू की बकरी पालन
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 09 मार्च 2026/sns/-महतारी वंदन योजना की राशि से महिलाएं अपने आजीविका के साधन को बढ़ा रही हैं। सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम घोटला (छोटे) की रहने वाली अमारीन मांझी ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना से मिली अनुदान राशि का सदुपयोग कर एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है। महिला हितग्राही ने हर […]

