सारंगढ़ बिलाईगढ़, 16 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले को मदिरा शुष्क दिवस घोषित का आदेश जारी किया है। इस आदेश के पालन में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले की सीमा में संचालित समस्त देशी, विदेशी और कंपोजिट मदिरा की फुटकर दुकानों जैसे देशी मदिरा दुकान (सीएस-2 घघ), कंपोजिट मदिरा (सीएस-2 घघ कंपोजिट), विदेशी मदिरा दुकान (एफ.एल-1 घघ), दुकानों एवम मदिरा दुकानों से संलग्न अहाता, सीएस 2 (ग- अहाता), सीएस 2 (ग- कंपोजिट अहाता), एफ एल 1 (ख- अहाता) को पूर्णतः बंद रहेगा। इस दौरान मदिरा का संपूर्ण संव्यवहार जैसे विक्रय, विनिर्माण, संग्रहण, धारण और परिवहन पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।
संबंधित खबरें
मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक घुटना व कूल्हा प्रत्यारोपण सर्जरी की सुविधा उपलब्ध ऑपरेशन के दूसरे दिन ही चलने लगे छविराजनिजी अस्पतालों में लाखों का खर्च, मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान योजना से निःशुल्क सर्जरी
रायगढ़, 20 फरवरी 2026/sns/- मेडिकल कॉलेज से संबद्ध संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति शासकीय चिकित्सालय के अस्थि रोग विभाग में अब घुटना प्रत्यारोपण एवं कूल्हा प्रत्यारोपण जैसी जटिल सर्जरी की सुविधा सफलतापूर्वक शुरू कर दी गई है। अब तक जिन मरीजों को ऐसे ऑपरेशन के लिए बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था और […]
कलेक्टर ने जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण
राजनांदगांव, 27 जनवरी 2026/sns/-कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर सामूहिक राष्ट्रगान किया गया। गणतंत्र दिवस के इस ध्वजारोहण कार्यक्रम में सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। […]
कलेक्टर श्री अमित कुमार ने धीमे कार्यों और शिविर में अनुपस्थित विभागों पर जताई नाराजगी
नसुकमा, 04 फरवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री अमित कुमार की कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में बुधवार को समय-सीमा बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर श्री कुमार ने निर्देश दिए कि कोई भी जिला स्तरीय अधिकारी जिला मुख्यालय छोड़ने से पहले अनिवार्य रूप से सूचना […]

