अम्बिकापुर, 14 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने बुधवार को जिला पंचायत सीईओ श्री विनय अग्रवाल के साथ गांधी स्टेडियम परिसर में संचालित जिला ग्रंथालय का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पाठकों के लिए बैठक व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने यूपीएससी, सीजीपीएससी, व्यापमं तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए ग्रन्थालय को विभिन्न विषयों से सम्बंधित पुस्तकें प्रदान की। उन्होंने उपस्थित परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं से भी बात कर प्रेरित किया और निरंतर कठिन परिश्रम कर सफलता अर्जित शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने जिला ग्रंथालय के मरम्मत कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा सम्बंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराए जाने निर्देशित किया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार झा, एपीओ श्री रविशंकर पाण्डेय, ग्रंथपाल मुकेश कुमार दुबे सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने धान खरीदी की समीक्षा की 2 दिसंबर से 05 दिसम्बर तक सभी समितियों आयोजित होगा विशेष शिविर
जांजगीर-चांपा, 01 दिसम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर ने किसानों के छूटे हुए रकबा, खसरा को शीघ्र जोड़वाने, धान के रखरखाव तथा अवैध धान परिवहन – भंडारण पर लगातार कार्यवाही जारी रखने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों […]
शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रत्येक माह की 9 एवं 24 तारीख को मनाया जाता है प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस
कोरबा, 14 जुलाई 2025/sns/- प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान(पीएमएसएमए) एक सरकारी योजना है जिसका उद्देश्य हर महीने की 9 एवं 24 तारीख को गर्भवती महिलाओं (दूसरी और तीसरी तिमाही में) की व्यापक एवं गुणवत्ता गुणवत्तापूर्ण देखभाल प्रदान करना है तथा उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान एवं फालोअप करना है जिससे मातृ एवं शिशु […]
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने स्वास्थ्य शिविर में दी भागीदारीअग्रसेन जयंती कार्यक्रम में हुई शामिल
रायपुर, 23 सितम्बर 2025/sns/- महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज भटगांव विधानसभा अंतर्गत भैयाथान में कई कार्यक्रमों में भाग लेकर क्षेत्रवासियों से संवाद स्थापित किया और विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की। मंत्री श्रीमती राजवाड़े इस दौरान ग्राम बंजा के उपस्वास्थ्य केंद्र में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर […]


