अम्बिकापुर, 14 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने बुधवार को जिला पंचायत सीईओ श्री विनय अग्रवाल के साथ गांधी स्टेडियम परिसर में संचालित जिला ग्रंथालय का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पाठकों के लिए बैठक व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने यूपीएससी, सीजीपीएससी, व्यापमं तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए ग्रन्थालय को विभिन्न विषयों से सम्बंधित पुस्तकें प्रदान की। उन्होंने उपस्थित परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं से भी बात कर प्रेरित किया और निरंतर कठिन परिश्रम कर सफलता अर्जित शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने जिला ग्रंथालय के मरम्मत कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा सम्बंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराए जाने निर्देशित किया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार झा, एपीओ श्री रविशंकर पाण्डेय, ग्रंथपाल मुकेश कुमार दुबे सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
जन्मजात मोतियाबिंद के 8 बच्चों की आंखों की रोशनी लौटी, परिजनों ने जताया आभार रायगढ़ में नेत्र ज्योति की नई उजास, राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम से मिली सैकड़ों लोगों को रोशनी
रायगढ़, 12 दिसम्बर 2025/sns/- रायगढ़ जिले के घरघोड़ा के छोटे गुमड़ा गांव का 8 वर्षीय योगेन्द्र दास महंत जन्मजात मोतियाबिंद की समस्या से जूझ रहा था। आंखों की कमजोर दृष्टि के कारण वह न पढ़ पाता था, न सामान्य रूप से खेल पाता था। परिवार आर्थिक रूप से कमजोर था और इलाज असंभव लग रहा […]
राज्यपाल श्री डेका ने विजयादशमी के अवसर पर राजभवन में शस्त्र पूजन और हवन किया
राज्यपाल श्री डेका ने विजयादशमी के अवसर पर राजभवन में शस्त्र पूजन और हवन किया रायपुर, 02 अक्टूबर 2025/राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी आज विजयादशमी के अवसर पर राजभवन में आयोजित शस्त्र पूजन और हवन में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन से की सौजन्य
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन से की सौजन्य मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन से की सौजन्य भेंट छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे माननीय उपराष्ट्रपति नई दिल्ली, 06 अक्टूबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में भारत के […]

