कोरबा, 13 अगस्त 2025/sns/- प्रयास बालक/कन्या आवासीय विद्यालय कोरबा में कक्षा 11 वीं में 20 सीट रिक्त है। इन होगा। परीक्षा में शामिल होने हेतु कक्षा 10 वीं बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही प्रदेश के संपूर्ण अनुसूचित क्षेत्र में स्थित शासकीय/अशासकीय शालाओं से कक्षा 10 वीं उत्तीण विद्यार्थी हो। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 19 अगस्त है। प्राप्त आवेदन के पात्र-अपात्र सूची का प्रकाशन 20 अगस्त को किया जायेगा। प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 24 अगस्त को प्रातः 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित की जायेगी। प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि 21 अगस्त और परीक्षा परिणाम घोषित होने की तिथि 25 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा से संपर्क किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
पलारी में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 17 नवम्बर को
बलौदाबाजार,12 नवम्बर 2025/sns/-छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष के अवसर पर जिले के शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर प्रदान करने हेतु जिला रोजगार कार्यालय बलौदाबाजार द्वारा जनपद पंचायत पलारी में 17 नवम्बर 2025 को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प सुबह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक आयोजित […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कुशाभाऊ ठाकरे की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कुशाभाऊ ठाकरे की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि रायपुर 28 दिसंबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्रख्यात जननायक कुशाभाऊ ठाकरे जी की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सांसद श्री संतोष पाण्डेय, विधायक श्री […]
कल्याण भवन में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन
स्वस्थ दिन-चर्या ही स्वास्थ्य की कुंजी – श्री ए.के. अम्बस्ट बिलासपुर, 14 जनवरी 2026/sns/- छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र एवं अपोलो हास्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में एक-दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण एवं विषेशज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श शिविर का आयोजन तिफरा स्थित कल्याण भवन में किया गया। इस शिविर में अपोलो हास्पिटल के हृदय रोग […]

