कोरबा, 13 अगस्त 2025/sns/- शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोरबा में संचालित व्यवसाय कम्प्यूटर आपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, स्युईंग टेक्नालाजी (कटिंग टेलरिंग) एनसीव्हीटी, एवं एससीव्हीटी स्युईग टेक्नालाजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए इच्छुक छत्तीसगढ़ में मूल निवासी आवेदक अपने स्तर से अथवा किसी भी लोक सेवा केन्द्र (च्वाईस सेंटर) से वेबसाइट सीजीआईटीआई डाट सीजीस्टेट डाट जीओव्ही डाट इन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण की इस वेबसाईट पर प्रवेश विवरणिका उपलब्ध है जिसे डाउनलोड किया जा सकता है। सत्र 2025 से प्रारंभ होने वाले सत्र में प्रवेश हेतु निर्धारित शैक्षणिक अहर्ता एवं अन्य समस्त जानकारी प्रशिक्षण विवरणिका में उपलब्ध है। ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन करने की तिथि 16 अगस्त 2025 तक निर्धारित है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए छत्तीसगढ़ द्वारा अधिकृत अधिकारी द्वारा जारी किया हुआ स्थायी जाति प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री निवास में हरेली उत्सव: छत्तीसगढ़ी परंपराओं की झलक, पारंपरिक कृषि यंत्रों के साथ बिखरी सांस्कृतिक छटा
मुख्यमंत्री निवास में हरेली उत्सव: छत्तीसगढ़ी परंपराओं की झलक, पारंपरिक कृषि यंत्रों के साथ बिखरी सांस्कृतिक छटा रायपुर, 24 जुलाई 2025/छत्तीसगढ़ी लोकजीवन की खुशबू लिए हरेली तिहार का पारंपरिक उत्सव आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निवास में विधिवत रूप से आरंभ हुआ। छत्तीसगढ़ एक ऐसा प्रदेश है, जहाँ प्रत्येक अवसर और कार्य के लिए […]
योग को जीवन शैली में शामिल करें-गुरु खुशवंत साहेब मोहला में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी कर्मचारियों, प्रबुद्ध नागरिकों, स्कूली छात्र छात्राओं ने उत्साह से किया योगासन
मोहला, 21 जून 2025/sns/- जिला मुख्यालय के माडिंगपिडिंग स्थित पुलिस लाईन में आज 11 वें विश्व योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुरु खुशवंत साहेब ने इस अवसर पर सभी साधकों को योगा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति रही है। भारतीय […]
सरकार की व्यापक नक्सल उन्मूलन नीति के परिणामस्वरूप दण्डकारण्य क्षेत्र के लगभग 200 कैडर, जिनमें वरिष्ठतम माओवादी कैडर भी शामिल हैं, ने हिंसा का मार्ग छोड़कर सामाजिक मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है।
🟪 जानकारी / प्रेस विज्ञप्ति🟨 बस्तर रेंज | 16 अक्टूबर 2025 ■ सरकार की व्यापक नक्सल उन्मूलन नीति के परिणामस्वरूप दण्डकारण्य क्षेत्र के लगभग 200 कैडर, जिनमें वरिष्ठतम माओवादी कैडर भी शामिल हैं, ने हिंसा का मार्ग छोड़कर सामाजिक मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। ■ यह निर्णायक और महत्वपूर्ण घटनाक्रम सरकार के मार्गदर्शन […]


