जांजगीर-चांपा, 13 अगस्त 2025/sns/- अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा में जांजगीर चांपा जिले के 866 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि भारतीय वायु सेना, अग्निवीर में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों के लिए अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन निकट भविष्य में रायपुर में आयोजित होना है। उन्होंने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय द्वारा आयोजित की गई सीईई परीक्षा में इस जिले से 866 युवा उत्तीर्ण हुए है। कलेक्टर श्री महोबे के निर्देशन में जिले के युवाओं को अग्निवीर भर्ती में अधिक से अधिक संख्या में चयन हो सके इस उद्देश्य से निःशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है। अग्निवीर भर्ती हेतु आयोजित की गई ऑनलाईन परीक्षा में उत्तीर्ण युवा, जो निःशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण में शामिल होना चाहते है वे अपना पंजीयन 25 अगस्त 2025 तक प्रवेश पत्र एवं आधार की छायाप्रति के साथ जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर चांपा में उपस्थित होकर जमा करा सकते है।
संबंधित खबरें
सिम्स के दन्त चिकित्सा विभाग द्वारा दुर्लभ बीमारी गोर्लिन गोल्त्ज सिंड्रोम का सफल डायग्नोसिस एवं ऑपरेशन
बिलासपुर, 14 अगस्त 2025/sns/- छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) के दन्त चिकित्सा विभाग द्वारा दुर्लभ बीमारी गोर्लिन गोल्त्ज़ सिंड्रोम से ग्रसित व्यक्ति की बीमारी का डायग्नोसिस कर सफल ऑपरेशन किया गया। कोरबा जिले के 35 वर्षीय मरीज रमेश यादव पिछले एक से डेढ़ साल से अलग अलग जगह इलाज करवाते रहे किन्तु फिर भी उसे समुचित […]
पंडरिया शक्कर कारखाना– पेराई सत्र 2024-25 के किसानों को हुआ पूरा भुगतान
कवर्धा, 20 जनवरी 2026/sns/- लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना, पंडरिया ने पेराई सत्र 2024-25 में गन्ना बेचने वाले सभी किसानों का पूरा भुगतान कर दिया है। कारखाना में गन्ना विक्रय करने वाले 7,658 किसानों की शेष राशि 18.27 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से कुल 2.73 करोड़ रुपये आज 19 […]
अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए निःशुल्क आवासीय शिक्षा हेतु आवेदन आमंत्रित
रायपुर, 30 जुलाई 2025/sns/- छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों के उज्जवल भविष्य निर्माण हेतु अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत बच्चों को श्रेष्ठ निजी आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश दिलाकर गुणवत्तायुक्त निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है, […]

