जांजगीर-चांपा, 13 अगस्त 2025/sns/- अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा में जांजगीर चांपा जिले के 866 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि भारतीय वायु सेना, अग्निवीर में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों के लिए अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन निकट भविष्य में रायपुर में आयोजित होना है। उन्होंने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय द्वारा आयोजित की गई सीईई परीक्षा में इस जिले से 866 युवा उत्तीर्ण हुए है। कलेक्टर श्री महोबे के निर्देशन में जिले के युवाओं को अग्निवीर भर्ती में अधिक से अधिक संख्या में चयन हो सके इस उद्देश्य से निःशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है। अग्निवीर भर्ती हेतु आयोजित की गई ऑनलाईन परीक्षा में उत्तीर्ण युवा, जो निःशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण में शामिल होना चाहते है वे अपना पंजीयन 25 अगस्त 2025 तक प्रवेश पत्र एवं आधार की छायाप्रति के साथ जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर चांपा में उपस्थित होकर जमा करा सकते है।
संबंधित खबरें
द्विभाषी ऑनलाइन डैश बोर्ड के विकास हेतु जिला पंचायत सरगुजा ने आमंत्रित की अभिरुचि अभिव्यक्ति
अंबिकापुर, 12 फरवरी 2026/sns/- जिला पंचायत सरगुजा द्वारा ई-गवर्नेंस को सुदृढ़ करने तथा डिजिटल सेवाओं को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी क्रम में द्विभाषी (हिंदी/अंग्रेज़ी) ऑनलाइन डैशबोर्ड के डिज़ाइन, विकास, होस्टिंग एवं अनुरक्षण के लिए योग्य एजेंसियों से अभिरुचि अभिव्यक्ति (EoI) आमंत्रित की गई है। […]
उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने नवनिर्मित स्वर्गीय जुगल किशोर जी सारडा स्मृति उदयाचल मल्टी स्पेशियलिटी आई केयर एण्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट राजनांदगांव का किया शुभारंभ
राजनांदगांव, 06 नवम्बर 2025/sns/- भारत के उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने आज नवनिर्मित स्वर्गीय जुगल किशोर जी सारडा स्मृति उदयाचल मल्टीस्पेशियलिटी आई केयर एण्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट राजनांदगांव का शुभारंभ किया। इस दौरान राज्यपाल श्री रामेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, लोक स्वास्थ्य और परिवार […]
जिले के सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन विकसित भारत-जी राम जी’ अधिनियम 2025 की दी गई जानकारी
बलौदाबाजार, 26 दिसंबर 2025/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल के मार्गदर्शन में शुक्रवार को जिले की समस्त 519 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीणअधिनियम 2025 के संबंध में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इन बैठकों के माध्यम से ग्रामीणों को नए कानून […]


