कवर्धा, 13 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन पर जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा “नशा मुक्त भारत अभियान“ की 5वीं वर्षगांठ के अवसर पर विशेष कार्यक्रम रन अगेन्स ड्रग्स का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिले को नशा मुक्त बनाने के प्रति जनजागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम का आयोजन बुधवार, 13 अगस्त 2025 को सुबह 06ः30 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन स्वामी करपात्री जी स्टेडियम ग्राउण्ड कवर्धा में होगा। इस अवसर पर सभी नागरिकों, युवाओं, छात्रों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े सदस्यों से इस जन-जागरूकता दौड़ में सम्मिलित होने का आग्रह किया गया है।
संबंधित खबरें
ग्राम जंगलेसर में आवास संगोष्ठी सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न
राजनांदगांव, 11नवम्बर 2025/sns/-प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत राजनांदगांव जनपद पंचायत के ग्राम जंगलेसर में आवास संगोष्ठी सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2025-26 में आवास निर्माण के लिए स्वीकृत हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही आवास निर्माण के तकनीकी पहलुओं के संबंध में विस्तार […]
सारंगढ़ एवं जशपुरनगर में अब पोस्ट ऑफिस 10 से 6 बजे तक खुलेगा
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 6 जनवरी 2026/sns/- डाक विभाग द्वारा ग्राहकों को शाम को बुकिंग हेतु अतिरिक्त समय की सुविधा प्रदान करने के उद्धेश्य से सारंगढ़ उपडाकघर एवं जशपुरनगर मुख्य डाकघर का कार्यसमय में परिवर्तन में किया गया है। अब सुबह 09 बजे से शाम 5 बजे के स्थान पर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे […]
कोषालय एवं जीएसटी विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जीएसटी कटौती संबंधी कार्यशाला का हुआ आयोजन
रायगढ़, 11 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में आज जिला कलेक्टोरेट के सृजन कक्ष में कोषालय एवं जीएसटी विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जीएसटी कटौती संबंधी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जिले के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को जीएसटी से संबंधित नियमों, कटौतियों और प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी […]

