बलौदाबाजार, 6 अगस्त 2025/आईटीआई के विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षित युवाओं को रोज़गार पाने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। महानिदेशक प्रशिक्षण कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली एवं संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ के तहत शासकीय आद्यौगिक प्रशिक्षण संस्था सकरी बलौदाबाजार में शिक्षुता प्रशिक्षण अधिनियम 1961 के अंतर्गत आगामी 11 अगस्त ,सोमवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले का आयोजन सुबह 10.30 बजे से होगा। उक्त मेले में विभिन्न प्रतिष्ठानों को अप्रेंटिसशिप एवं प्लेसमेंट हेतु आंमत्रित किया गया है। शासकीय एवं निजी आईटीआई से उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों एवं आवश्यक अभिलेखों और दस्तावेजों के साथ शामिल होकर इस अवसर का लाभ ले सकते है। कलेक्टर दीपक सोनी ने जिले के सभी आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं से इस मेले में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण आयोजन है। अप्रेंटिसशिप की अवधि एक वर्ष की होगी। अप्रेंटिसशिप पूर्ण करके युवाओं को विभिन्न संस्थानों में रोज़गार के बेहतर अवसर मिल पाएंगे।
संबंधित खबरें
श्री रामलला दर्शन योजना संभाग से 850 और जिले के 225 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए हुए रवाना
बिलासपुर, 21 अगस्त 2025/sns/- श्री रामलला दर्शन योजना के तहत आज भारत गौरव ट्रेन बिलासपुर संभाग के 850 श्रद्धालु को लेकर अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। इस विशेष ट्रेन को जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, श्री मोहित जायसवाल, […]
बिहान योजना से दरिमा की संध्या ने लिखी स्वावलंबन की नई इबारत
अंबिकापुर, 07 फरवरी 2026/sns/- महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के संकल्प के साथ संचालित ‘बिहान’ (छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन) ग्रामीण अंचल की महिलाओं में आत्मविश्वास और आर्थिक समृद्धि का नया सवेरा लेकर आ रही है। सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत दरिमा की रहने वाली श्रीमती संध्या यादव आज इसी सशक्तिकरण […]
डिजिटल व्यवस्था और सतत निगरानी से धान खरीदी अभियान को मिली गति
अंबिकापुर, 03 जनवरी 2026/SNS/- जिले में चल रहे धान खरीदी अभियान को डिजिटल प्रणाली, पारदर्शी प्रक्रियाओं और प्रशासनिक निगरानी के कारण नई गति मिली है। छत्तीसगढ़ शासन की निर्देशानुसार किसानों को त्वरित और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराते हुए अब तक जिले में 16,82,027.20 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। वहीं खरीदे गए धान […]

