सुकमा, 04 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार जिले में संचालित शासकीय हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूलों में अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, भौतिकी, रसायन के व्याख्याता के कुल 60 रिक्त पदों पर जिला खनिज न्यास निधि मद से स्थानीय अतिथि शिक्षक के रूप में स्थानीय शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार प्रदाय कर करने आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिले के उच्चतर स्कूलों में शैक्षणिक अध्यापन व्यवस्था में सुधार लाये जाने हेतु इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारो से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे हैं। आवेदक द्वारा पूर्ण रूप से भरा हुआ अपना आवेदन पत्र स्वयं उपस्थित होकर संबंधित प्राचार्य शा. हाई/हायर सेकेण्डरी स्कूल, जिला सुकमा को दिनांक 04 अगस्त 2025 से 11 अगस्त 2025 के संध्या 05 बजे तक जमा किया जावेगा। विलंब से प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जावेगा। अधिक जानकारी सुकमा जिले के वेबसाईट sukma.gov.in पर एवं कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला सुकमा (छ.ग.) के सूचना पटल में देखा जा सकता है।
संबंधित खबरें
‘बस्तर राइजिंग’ अभियान के तहत प्रतिनिधि मंडल ने समर्थ दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में बच्चों संग बिताया समय बच्चों ने स्वागत गीत गाकर किया अभिवादन कलेक्टर व सीईओ जिला पंचायत भी रहे उपस्थित
बीजापुर, 16 अक्टूबर 2025/sns/ – ‘बस्तर राइजिंग’ अभियान के अंतर्गत बीजापुर पहुँचे प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञानगुड़ी स्थित समर्थ दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का दौरा किया। विद्यालय पहुँचने पर बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। टीम के सदस्यों ने बच्चों के साथ भोजन किया, खेल खेले तथा शिक्षा व्यवस्था के बारे में […]
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ समाजवादी पार्टी को जारी किया गया कारण बताओ नोटिस
अम्बिकापुर, 04 जुलाई 2025/sns/- भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भारत के संविधान के अनुच्छेद 324 और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 29ए के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए, पंजीकृत दलों की सूची से राजनीतिक पार्टी “छत्तीसगढ़ समाजवादी पार्टी“ को हटाने का प्रस्ताव किया है। प्रस्तावित कार्रवाई करने से पहले, आयोग ने उक्त पार्टी को […]
सपनों को मिले पंख, उम्मीदों को मिला सहारा,मुख्यमंत्री जनदर्शन संवेदनशील शासन की बनी पहचान
मुख्यमंत्री जनदर्शन संवेदनशील शासन की बनी पहचान रायपुर, 13 नवम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम ने फिर एक बार यह सिद्ध कर दिया कि शासन जब संवेदनशील होता है, तो जनता के सपने और विश्वास दोनों को नई उड़ान मिलती है। जनदर्शन में प्रदेश […]


