मुंगेली, 31 जुलाई 2025/sns/- विकासखण्ड पथरिया के रायपुर-बिलासपुर मार्ग पर स्थित सरगांव के समीप बाजार चौक ग्राम किरना में एक वाहन दुर्घटना में 15 गौवंश पशुओं की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गई एवं 03 अन्य गौवंश घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पांडेय, अपर कलेक्टर श्री जी.एल.यादव, एसडीएम पथरिया श्री अजय कुमार शतरंज, उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. आर. एम. त्रिपाठी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित प्रशासनिक एवं तकनीकी टीम मौके पर पहुँची। घायल पशुओं को तत्काल उपचार हेतु पशु चिकित्सकों की देखरेख में भेजा गया। वहीं मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कर उन्हें सरगांव के समीप निर्धारित स्थल पर दफनाया गया। प्रशासन एवं पुलिस के संयुक्त प्रयास से दुर्घटनास्थल पर सड़क को शीघ्र साफ किया गया और यातायात व्यवस्था पुनः सामान्य कर दी गई। जिला प्रशासन द्वारा घटना की विस्तृत जांच कराई जा रही है तथा आगे की आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टरएवं पुलिस अधीक्षक ने इस संवेदनशील घटना को गंभीरता से लेते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु सभी संबंधित विभागों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की अध्यक्षता में विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई
विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की अध्यक्षता में विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, विधायक […]
मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना प्रशिक्षण हेतु आवेदन 25 नवम्बर तक
मुंगेली, 14 नवम्बर 2025/sns/- जिला कौशल विकास प्राधिकरण मुंगेली द्वारा मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना (वित्तीय वर्ष 2025-26) के अंतर्गत युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करने आवेदन 25 नवंम्बर तक आमंत्रित किया गया है। सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि योजना के अंतर्गत कुल 11 प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे, जिनमें ड्राईवल मशीन ऑपरेटर, सोलर टेक्निशियन […]
प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का भूमि पूजन बालोद दुधली में सम्पन्न
बिलासपुर, 10 दिसम्बर 2025/sns/-भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अवसर दर्ज करते हुए प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जम्बूरी के भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन 8 दिसंबर 2025 को दुधली, जिला बालोद (छत्तीसगढ़) में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री गजेन्द्र यादव, शिक्षा मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन […]

