छत्तीसगढ़

217वीं वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने मुख्यालय कोन्टा प्रांगण में मनाया 87वां स्थापना दिवस

सुकमा, 28 जुलाई 2025/sns/- केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के “87वां स्थापना दिवस” के शुभ अवसर पर रविवार को पुलिस उप महानिरीक्षक (परिचालन) रेंज कोन्टा एवं 217वीं वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के मुख्यालय कोन्टा प्रांगण में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के “87वां स्थापना दिवस” बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री राजेश पांडे, पुलिस उप महानिरीक्षक (परिचालन रेन्ज कोन्टा), और श्री विजय शंकर (कमांडेन्ट 217 बटा०) ने देशहित के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले सभी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर श्री राजेश पांडे, पुलिस उप महानिरीक्षक (परिचालन रेन्ज कोन्टा) ने स्पेशल गार्ड से सलामी ली और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के स्थापना, बल के इतिहास और बल के महत्व के बारे में उपस्थित अधिकारीगण, अधिनस्थ अधिकारीगण और जवानों के साथ साझा किया तथा सभी जवानों को बल के लिए अच्छा कार्य करने व प्रशिक्षण कौशल को बढाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर श्री नीर सिंह मीणा (द्वि. कमा अधिकारी), श्री पार्थ सारथी साहू (उप कमाण्डेन्ट), श्री सौरभ कुमार सिंह (उप कमाण्डेन्ट), डा० मंदीप सिंह (एस एम ओ), तथा श्री डी. राजा इलमपरिती (सहा. कमाण्डेन्ट), अधीनस्थ अधिकारीगण एवं जवान शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *