सुकमा, 25 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर श्री देवेश ध्रुव के निर्देशन तथा जिला सीईओ श्रीमती नम्रता जैन के मार्गदर्शन में सुकमा जिले में मायद नोनी जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें गुरुवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय कन्या विद्यालय कोंटा एवं पोटाकेबिन आवासीय कन्या विद्यालय एर्राबोर में बालिकाओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से सॉर्ट मूवी पीपीटी के माध्यम से तथा एक्सरसाइज करा कर बालिकाओं एवं महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा, नवीन कानून, आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट, महिलाओं से संबंधित अपराध, मानव तस्करी, बालश्रम, बालविवाह, यातायात नियम व सुरक्षा, नशामुक्ति, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य, स्वच्छता, प्राथमिक उपचार, कैरियर गाइडेंस, कैरियर काउंसलिंग जैसे संवेदनशील विषयों की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं के लिये शासन, प्रशासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया।“मायद नोनी“ जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस विभाग से निरीक्षक पदमा जगत अजाक थाना महिला प्रकोष्ठ सुकमा, स्टॉफ ईश्वर निर्मलकर, धनेष्वरी ध्रुव, ममता सरियम ,साइबर सेल से लीला पटेल, महिला एवं बाल विकास विभाग से श्रीमति प्रमिला सिंह, शान्ति सेठिया, मनीषा शर्मा, संगीता करतम, नीलिमा, स्वास्थ्य विभाग मलेरिया सलाहकार राजेश्वरी, शिक्षा विभाग से तरंगिनि सोनी , सूर्या मरकाम, दीपाली उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली बिल में रियायत देने के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –
मंत्रिपरिषद के निर्णयदिनांक – 03 दिसम्बर 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली बिल में रियायत देने के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान (M-URJA) – राज्य […]
केंद्रीय गृह मंत्री के प्रवास के अवधि में नो ड्रोन फ्लाइंग जोन घोषित
जगदलपुर, 13 दिसम्बर 2025/sns/- कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेश के तहत केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री, भारत सरकार श्री अमित शाह का 13 दिसंबर 2025 को बस्तर जिला प्रवास कार्यक्रम नियत है। बस्तर जिला प्रवास दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री, की सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए सम्पूर्ण जगदलपुर शहर को समय दोपहर […]
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों का किया गया सम्मान
मोहला, 03 अक्टूबर 2025/sns/- अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर मोहला एवं अंबागढ़ चौकी में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 600 वरिष्ठ नागरिकों को शॉल, श्रीफल, वॉकिंग स्टिक एवं छतरी प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को भरण-पोषण अधिनियम एवं अन्य कानूनी अधिकारों […]


