सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 जुलाई 2025/sns/- सभी प्रकार के खाद्य व्यवसाय से जुड़े व्यापारी वर्ग यदि नागरिकों की सेहत के विरुद्ध खराब अमानक खाद्य पदार्थ बेचते हैं तो उसकी शिकायत की जा सकती है। राज्य भर के लिए छत्तीसगढ़ के खाद्य और औषधि प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन 9340597097 संचालित किया जा रहा है। बर्फ फैक्ट्री में रासायनिक पदार्थ सैकरीन का उपयोग हो या अन्य रासायनिक पदार्थ की मिलावट से दूध या मिठाई निर्माण, खाद्य पदार्थ के डिब्बे या पैकेट में लेबलिंग नहीं पाने, किसी भी प्रोडक्ट में एक्सपायरी डेट नहीं लिखने, होटल, ढाबा, ठेला द्वारा खाद्य लाइसेंस, पंजीयन नहीं और साफ सफाई की कमी होने पर, इसके साथ साथ दवाई दुकान के एक्सपायरी दवा, खराब मांस मछली, सड़े गले फल, खाद्य एवं पेय पदार्थ से सम्बंधित कोई भी शिकायत के लिए आम नागरिक हेल्पलाइन नम्बर 9340597097 पर संपर्क कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा द्वारा जिला जांजगीर-चांपा का दौरा
जांजगीर-चांपा, 12 नवम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा की अध्यक्षता में तथा आयोग की सदस्य श्रीमती ज्योति कश्यप, कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, जिला शिकायत निवारण अधिकारी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में कलेक्टर कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।बैठक में […]
दावा-आपत्ति 31 अक्टूबर तक
धमतरी, 24 अक्टूबर 2025/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी शहरी के तहत सोरिद वार्ड, जोधापुर वार्ड और हटकेशर वार्ड में पालना घर कार्यकर्ता एवं सहायिका पद की भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए थे। परियोजना अधिकारी ने बताया कि मूल्यांकन चयन समिति द्वारा जारी प्रावधिक मूल्यांकन पत्रक नगरपालिक निगम कार्यालय, एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी […]
राजनांदगांव जिले में अब तक 6197.8 मिमी वर्षा दर्ज
राजनांदगांव, 23 सितम्बर 2025/sns/- राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2025 से अब तक जिले के सभी 7 तहसीलों में 6197.8 मिमी बारिश एवं औसत 885.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी अनुसार डोंगरगढ़ तहसील में 989.9 मिमी, लाल बहादुर नगर तहसील में 866.5 मिमी, राजनांदगांव […]

