धमतरी, 24 अक्टूबर 2025/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी शहरी के तहत सोरिद वार्ड, जोधापुर वार्ड और हटकेशर वार्ड में पालना घर कार्यकर्ता एवं सहायिका पद की भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए थे। परियोजना अधिकारी ने बताया कि मूल्यांकन चयन समिति द्वारा जारी प्रावधिक मूल्यांकन पत्रक नगरपालिक निगम कार्यालय, एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी शहरी कार्यालय और संबंधित वार्ड के आंगनबाड़ी केन्द्र में चस्पा किया गया है। इस संबंध में कलेक्टोरेट के पीछे स्थित एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी शहरी कार्यालय आगामी 31 अक्टूबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित किए गए हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त किसी भी प्रकार के दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किया जाएगा।
संबंधित खबरें
अब से हर सोमवार दोपहर 12.30 बजे से होगा कलेक्टर जनदर्शन समय-सीमा की बैठक भी सोमवार को होगी
रायगढ़, 28 जून 2025/sns/- हर सप्ताह आयोजित होने वाला कलेक्टर जनदर्शन अब मंगलवार के स्थान पर प्रत्येक सोमवार को दोपहर 12.30 बजे से आयोजित होगा। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। जिसके मुताबिक प्रशासनिक कार्यों में कसावट लाने के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली सप्ताहिक समय-सीमा […]
प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ पक्का घर का सपना
जांजगीर-चांपा, 08 जनवरी 2026/sns/- हर व्यक्ति के मन में यह सपना होता है कि उसका अपना एक सुरक्षित आशियाना हो, जहाँ वह और उसका परिवार निश्चिंत होकर सम्मानजनक जीवन जी सके। प्रधानमंत्री आवास योजना इसी सपने को साकार करने का सशक्त माध्यम बन रही है। इस योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को पक्का, सुरक्षित और […]
हमारी सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्म निर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध- वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरीवित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी
रायगढ़, 16 अगस्त 2025/sns/- वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने रायगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत कोतरलिया में 17 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक शेड का लोकार्पण किया। यह शेड महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा पूरक पोषण आहार के निर्माण के लिए समर्पित है, जिससे आंगनबाड़ी केंद्रों को उच्च गुणवत्ता वाला पोषण आहार उपलब्ध कराया जाएगा। […]


