कवर्धा, 19 जुलाई/sns/- छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज अपने जन्मदिन की शुरुआत नगर के प्रसिद्ध श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर की। प्रातः काल मंदिर पहुंचकर उन्होंने प्रदेश की समृद्धि, जनता की खुशहाली और राज्य में शांति एवं विकास की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं और नागरिकों से भेंट कर बड़े बुजुर्गो आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही उन्होंने विधायक कार्यालय पहुंचकर वहां पूजा हवन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जीवन के इस विशेष दिन की शुरुआत ईश्वर के चरणों में आशीर्वाद लेकर करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भी प्रदेश की प्रगति और आपसी सद्भाव के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। सभी ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर श्री मनीराम साहू, श्री रामबिलास चंद्रवंशी, श्री सुरेश दुबे सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए 10 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित
रायगढ़, 2 दिसम्बर 2025/sns/- छ.ग.सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र रायगढ़ अंतर्गत वार्ड क्रमांक 45 भगवानपुर के शासकीय उचित मूल्य दुकान के नवीन संचालन हेतु 10 दिसम्बर तक आवेदन मंगाए गए है। दुकान संचालन के इच्छुक स्थानीय नगरीय निकाय, महिला स्व-सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समितियां, अन्य सहकारी समितियां, वन सुरक्षा समिति निर्धारित प्रपत्र […]
अल्पसंख्यक हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ मिले-सीईओ जिला पंचायत श्री पठारे
अल्पसंख्यकों को मुख्यधारा से जोड़ने पर विशेष जोर रायगढ़, 13 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अल्पसंख्यक कल्याण समिति एवं प्रधानमंत्री नवीन 15 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीईओ जिला पंचायत श्री अभिजीत बबन पठारे ने की। बैठक में विभिन्न […]
पीवीटीजी आवासों में पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
कोरबा, 08 अक्टूबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक आयोजित हुई। उन्होंने विभागीय कामकाज की विस्तृत समीक्षा करते हुए शासकीय कार्यो के क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने टीएल के विभागवार लम्बित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए शीघ्र निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।समय […]

